CM शिवराज का बड़ा फैसला, अब MP के लोगों को ही मिलेंगी मध्य प्रदेश की सरकारी नौकरियां

8/18/2020 1:17:52 PM

भोपाल(प्रतुल पाराशर): मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महत्वपूर्ण फैसला लिया है। मध्य प्रदेश में अब सरकारी नौकरियां सिर्फ राज्य के बच्चों के लिए ही होगी। इसके लिए आवश्यक कानून बनाया जा रहा है। मध्य प्रदेश के संसाधन मध्य प्रदेश के बच्चों के लिए ही होंगे। 



राज्य के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी ट्वीट के जरिए बताया कि मप्र में सरकारी नौकरियां अब प्रदेश के नौजवानों को ही दी जाएंगी। मप्र सरकार ने यह ऐतिहासिक फैसला लेते हुए इस संबंध में जल्द ही कानून बनाने का फैसला किया है।


बता दें कि सारे देश में कोई भी नागरिक किसी भी राज्य में रह सकता है नौकरी कर सकता है लेकिन मध्य प्रदेश सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। इसे लेकर एक नई बहस छिड़ गई है कि और ऐसे फैसलों की क्या आवश्यकता जैसे सवाल उठने लगे हैं। हालांकि बहुत से लोगों ने फैसले का स्वागत किया और उसे आत्मनिर्भरता से जोड़ते हुए उचित बताया है।

 

 

meena

This news is Edited By meena