MP में कांग्रेस को मिलेगा बहुमत, छत्तीसगढ़ में भी होगी जीत, निजी चैनल ने किया सर्वे

8/14/2018 12:54:42 PM

नई दिल्ली/भोपाल : साल 2018 के अंत में होने वाले मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान विधानसभा चुनाव के राजनीतिक दंगल में जीत के लिए सभी पार्टियों की जोर आजमाइश चरम पर है। हालांकि चुनाव को अभी काफी वक्त बाकी है, लेकिन उससे पहले एक निजी चैनल और सी वोटर ने तीनों राज्यों का हाल जानने के लिए एक सर्वे किया है। इस सर्वे के अनुसार तीनों राज्यों में कांग्रेस की सरकार बन रही है।

निजी चैनल के सी वोटर सर्वे में तीनों राज्यों के 27 हजार 968 लोगों से बात की गई। ओपिनियन पोल के मुताबिक वोट शेयर के मामले में विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को बढ़त मिलते दिख रही है, वहीं, बीजेपी की स्थिति थोड़ी कमजोर नजर आ रही है।



मध्यप्रदेश
बात अगर मध्यप्रदेश की करें तो, इस सर्वे के मुताबिक राज्य में कांग्रेस की जीत हो रही है। गौरतलब है कि राज्य में सीएम शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में पिछले 15 सालों से बीजेपी की सरकार है। बीजेपी जहां चौथी बार मध्य प्रदेश की सत्ता में कब्जा जमाने की कोशिश में है तो वहीं, कांग्रेस 15 सालों बाद सत्ता में आना चाह रही है। सर्वे के मुताबिक कांग्रेस को यहां बहुमत मिलता दिख रहा है।

मध्यप्रदेश : भाजपा को 60 सीटों तक नुकसान
कुल सीटें- 230, बहुमत-116

पार्टी

अनुमानित सीटें

वर्तमान सीटें

भाजपा

106

166

कांग्रेस

117

57

अन्य

7

7


मध्य प्रदेश में अगर लोकसभा चुनाव को लेकर बात की जाए तो यहां बीजेपी के हिस्से में ज्यादा वोट शेयर जाते दिख रहे हैं। सी वोटर सर्वे के मुताबिक बीजेपी को 46 फीसदी वोट शेयर, कांग्रेस को 39 फीसदी और अन्य को 15 फीसदी वोट शेयर मिल सकते हैं। वहीं, प्रधानमंत्री पद के लिए मध्य प्रदेश की 54 फीसदी जनता की पहली पसंद पीएम मोदी ही हैं और 25 फीसदी जनता की पसंद राहुल गांधी हैं।

छत्तीसगढ़

हालांकि मध्य प्रदेश की तर्ज पर छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को बहुत तो नहीं मिल रहा है लेकिन सर्वे के मुताबिक यहां भी कांग्रेस की जीत हो रही है। यहां कांग्रेस को 54, भाजपा को 33 और अन्य के खाते में 3 सीटें जाती दिख रही हैं।

छत्तीसगढ़: बहुमत से 13 सीटें पीछे रह सकती है भाजपा

कुल सीट- 90, बहुमत- 46

पार्टी

अनुमानित सीटें

वर्तमान सीटें

भाजपा

33

49

कांग्रेस

54

39

अन्य

3

2




राजस्थान
सर्वे के मुताबिक मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की तर्ज पर राजस्थान में भी कांग्रेस की जीत होती दिख रही है। यहां कांग्रेस के खाते में 130, भाजपा के खाते में 57 और अन्य के खाते में 13 सीटें जा रहीं है।

राजस्थान: कांग्रेस 25 से सीधे 130 पहुंचने का अनुमान
कुल सीट- 200
बहुमत- 101

पार्टी

अनुमानित सीटें

वर्तमान सीटें

भाजपा

57

160

कांग्रेस

130

25

अन्य

13

15



Prashar

This news is Prashar