घर की छत पर लहराया पाकिस्तान का झंडा ! मकान मालिक पर FIR

8/31/2020 2:11:00 PM

देवास: मध्य प्रदेश के देवास में एक घर की छत पर पाकिस्तान का झंडा लहराया जाने का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मकान मालिक को गिरफ्तार कर केस दर्ज किया गया है। मकान पर पाकिस्तान का झंडा लहराए जाने की खबर से इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म है।

जानकारी के अनुसार, सोशल मीडिया पर देवास के निकट शिप्रा का एक वीडियो वायरल तेजी से वायरल हुआ। इसमें एक मकान की छत पर पाकिस्तान का झंडा लहराता दिख रहा था। घटना को लेकर प्रशासन में भी हड़कंप मच गया। जिसके बाद मामले की जानकारी मिलते ही राजस्व अमला मौके पर पहुंचा। मामले में खुलासा हुआ कि मकान मालिक का नाम फारूख खां है और छत पर झंडा उसके बेटे ने लगाया था।


घटना की सूचना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस थाने की टीम व राजस्व अमला मौका पर पहुंचा। लोक शांति में विघ्न डालने या ऐसी संभावना होने को लेकर पुलिस ने कार्रवाई कर झंडा जब्त कर लिया और आरोपी मकान मालिक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने धारा 153A के तहत केस दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि यह झंडा कैसे और कहां से आया और कौन लाया।

meena

This news is meena