फौजी को रिटायर होने पर मिला ऐसा सम्मान, जिसका हर सैनिक होता है हकदार

2/5/2021 9:07:50 PM

संदीप कुशवाह (बड़वानी): ठीकरी नगर में रहने वाले निर्भय सिंह चौहान देश सेवा के रूप में सेना में अपने 21 साल की सर्विस कर शुक्रवार को जब अपने नगर ठीकरी पहुंचे तो सैनिक का स्वागत नगरवासियों ने अपनी हथेलियां बिछा कर किया।

एक सैनिक का ऐसा अभूतपूर्व  स्वागत किया गया जिसका वाकई हर सैनिक हकदार होता है। गांव के लोगों और परिजनों ने गोपी विहार कॉलोनी से सार्थक नगर तक करीब डेढ़ किलोमीटर की स्वागत यात्रा ढोल डीजे के साथ निकाली।

स्वागत यात्रा में निर्भय सिंह घोड़े पर बैठे हुए थे। डीजे पर राष्ट्रीय गीत के साथ लोग नाच कर और हाथों में तिरंगा लहरा कर मातृभूमि के प्रति प्रेम प्रदर्शित कर रहे थे। इतना ही नहीं जब सैनिक अपने घर पहुंचे तो लोगों ने अपनी हथेलियां बिछा दीं ताकि वह अपने घर में प्रवेश कर सकें।

सेना में हवलदार के पद से रिटायर हुए निर्भय सिंह ने कहा कि रिटायर होने पर उन्हें ऐसा सम्मान मिलेगा ये कभी नहीं सोचा था। उन्होंने गांव के लोगों इस सम्मान के लिए धन्यावाद किया।

 

 

 

shahil sharma

This news is Content Writer shahil sharma