मंत्री जी से चूहों की शिकायत! चूहों का आतंक देख आप भी हैरान हो जाओंगे

12/26/2021 3:31:09 PM

इंदौर(सचिन बहरानी): इंदौर में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां लोग चूहों से इतने ज्यादा परेशान हो गए कि वे अपनी शिकायत लेकर क्षेत्रीय विधायक और मंत्री के पास पहुंचने का मन बना रहे हैं। लोगों का कहना है कि चूहों का आतंक इतना हो गया है कि ये इंसानों से डरते ही नहीं और उनको काटकर घायल कर देते हैं। लोगों का कहना है कि वे मंत्री उषा ठाकुर को ज्ञापन देंगे।

जी हां हम बात कर रहे हैं इंदौर के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 1 की स्कीम नंबर 51 की, जहां चूहों का इतना आतंक है कि लोग यहां परेशान हो गए हैं। ये चूहे बहुत मोटे मोटे हैं। ये लोगों के घरों का सामान तक खा रहे हैं। यह इतने निडर है कि इंसानों से भी नहीं डरते हैं। चूहों के कारण वहां के रहने वाले लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। वही पूरे मामले में नगर निगम जोन और यहां तक कि जनप्रतिनिधि को भी शिकायत की गई है, पर अभी तक उनकी समस्या का कोई हल नहीं निकला।


अब रहवासी मंत्री उषा ठाकुर को ज्ञापन के माध्यम से अपनी समस्या बताएंगे। चूहे इतने बड़े हैं कि लोगों को काटकर घायल कर रहे हैं। वहीं खाने-पीने के सामानों को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं। लोगों का कहना है कि इस क्षेत्र में चूहे इतनी बड़ी संख्या में हैं कि आए दिन नई-नई समस्याओं से जूझना पड़ता है।

meena

This news is Content Writer meena