पेट्रोलियम मंत्री की अजब गजब दलील, कहा- अमेरिका में चुनाव के चलते बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम

12/6/2020 8:02:42 PM

इंदौर (सचिन बहरानी): देश और मध्यप्रदेश में पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार बढोत्तरी हो रही है। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत बढ़कर 83.41 रुपये और डीजल के दाम बढ़कर 73.61 रुपये प्रति लीटर पर हो गए हैं। इस बीच पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि हाल में ही हुए अमेरिका के चुनाव के चलते औऱ दूसरे देशों में आंतरिक संघर्षों के चलते पेट्रोल डीजल की कीमतों में वृद्धि हुई है।



वहीं पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इंदौर को लगातार चौथी बार सबसे स्वच्छ शहर बनने पर तारीफ भी की। साथ ही नगरवासियों को स्वच्छता अवॉर्ड जीतने की भी बधाई दी। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने रेसीडेंसी में बैठक की। जिसमे इंदौर सांसद शंकर लालवानी, शहर अध्यक्ष, विधायक रमेश मेंदोला, मालिनी गौड़, कलेक्टर और निगम आयुक्त मौजूद रहें। इंदौर से प्रत्येक घर से वेस्ट कचरा कलेक्शन को ग्लोबल मॉडल बताते हुए इंदौर में लगे तीन कम्प्रेसबायो गैस निकालने वाले तीन सफल प्लांटस की भी केंद्रीय मंत्री ने सराहना की।

वहीं पेट्रोल-डीजल के बढ़े दामो को लेकर पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि अंतराष्ट्रीय बाज़ार में कच्चे तेलों के दाम बढ़ने के कारण पेट्रोल डीजल महंगा हुआ है।  साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि थोड़े दिनों के बाद पेट्रोल डीजल की कीमत कम हो जाएंगी। बता दें कि केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान शुक्रवार को इंदौर आए थे। जिसके बाद उन्होंने आज सुबह बाबा महाकाल के दर्शन भी किए।

Vikas Tiwari

This news is Vikas Tiwari