बारातियों से भरी पिकअप पलटी, 5 की मौत, 30 घायल, 10 की हालत गंभीर

Saturday, Jun 18, 2022-05:48 PM (IST)

शहड़ोल(अजय नामदेव): शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसे में 5 बारातियों की मौत ही गई, वही अन्य 30 से अधिक घायल हो गए। जिनको उपचार के लिए ब्यौहारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  जिनमें से 10 की हालत ज्यादा नाजुक बताई जा रही है। 

PunjabKesari
 

जयसिहंगर के ग्राम ढोलर से एक पिकअप वाहन में 42 लोग सवार होकर बारात लेकर देवलोंद की ओर जा रहे थे, तभी ब्यौहारी थाना क्षेत्र के ग्राम टिहक़ी के पास पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें सवार 4 बारातियों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इस सड़क हादसे में 30 से अधिक लोग घायल हुए हैं। जिन्हें उपचार के लिए ब्यौहारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार जारी है।

PunjabKesari

सड़क हादसे का शिकार हुए 10 बारातियों की हालत ज्यादा नाजुक बताई जा रही है। मामले की जानकारी लगते ही शहड़ोल पुलिस जोन ADGP डीसी सागर व कलेक्टर वन्दना वैध एसपी, एडिशनल एसपी ने मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना किया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News