छत्तीसगढ़ में बरसे PM मोदी, कहा- कांग्रेस देश के हिन्दुओं और गरीबों को बांटने का कुचक्र कर रही

Tuesday, Oct 03, 2023-02:51 PM (IST)

जगदलपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। उन्होंने जगदलपुर में 26,000 करोड़ रुपये से अधिक के कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने बिहार की जातीय जनगणना के सार्वजनिक होने के बाद कांग्रेस के..जिसकी जितनी आबादी उसकी उतनी भागीदारी..के बयान पर आड़े हाथों लेते हुए कहा हैं कि वह देश के हिन्दुओं और गरीबों को बांटने का कुचक्र कर रही है। पीएम मोदी ने आज यहां भाजपा की परिवर्तन रैली को सम्बोधित करते हुए कहा कि सबसे बड़ी जाति गरीब की है, और अगर उसका भला हो गया तो देश का भला हो जायेगा।

पीएम मोदी ने बगैर कोई नाम लिए कांग्रेस पर एक देश के साथ गुप्त समझौता करने का भी गंभीर आरोप लगाया और कहा कि भारत की बुराई करने में उसे मजा आ रहा है। भारत के प्रति उसका प्रेम कम होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारत के संसाधनों पर पहला हक गरीब का है चाहे वह दलित, पिछड़ा या फिर सामान्य वर्ग से हो।गरीब के जीवन में बदलाव होना चाहिए। कांग्रेस नई मांग कर देश के लोगो के बीच खाई को बढ़ाने और उनके बीच बैर बढ़ाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री डा.मनमोहन सिंह का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने कहा था कि देश के संसाधनों पर पहला हक अल्पसंख्यकों का है। अब कांग्रेस की नई मांग से वह क्या सोच रहे होंगे..।

कांग्रेस पर अल्पसंख्यकों का हक कम करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस को आज कांग्रेस के लोग नहीं चला रहे है। वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के मुंह पर ताला लगा हुआ है। कांग्रेस को आउटसोर्स कर दिया गया है। पर्दे के पीछे खेल खेले जा रहे हैं, और देश विरोधी ताकतों से मिल गए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश को गरीबी दी है और जातियों में समाज को बांटने का काम किया है। उन्होंने कांग्रेस की साजिश से सावधान रहने की अपील करते हुए कहा कि भाजपा सही मायने में सामाजिक न्याय के प्रति समर्पित है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News