Punjab Kesari MP ads

कानपुर में सीढ़ियों से लुढ़के PM मोदी, कमलनाथ के मंत्री बोले- गंगा मां से झूठ बोलने की मिली सजा

Tuesday, Dec 17, 2019-11:11 AM (IST)

उज्जैन: मध्य प्रदेश लोक निर्माण एवं उज्जैन के प्रभारी मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने पीएम मोदी के सीढ़ियों के गिरने पर तंज कसा है। सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि कानपुर में पीएम मोदी को मां गंगा से झूठ बोलने की सजा मिली है। प्रभारी मंत्री उज्जैन में तीन दिवसीय राष्ट्रीय जल सम्मेलन के उद्घाटन समारोह में शिरकत करने पहुंचे थे।

PunjabKesari

इस मौके पर उन्होंने कहा कि, मां गंगा से झूठ बोलने की सजा प्रधानमंत्री को कानपुर में मिली। देश की नदियां देवियों के समान हैं और गंगा तो हम सबकी मां है। इसलिए ऐसी पवित्र मां से झूठ नहीं बोलना चाहिए। बता दें कि कानपुर दौरे के दौरान पीएम मोदी का पैर फिसल गया था और वे सीढ़ियों से लुढ़क गए थे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

meena

Related News