Punjab Kesari MP ads

...तो क्या PM मोदी करेंगे MP विधानसभा उपचुनाव का शंखनाद !

Tuesday, Sep 08, 2020-01:56 PM (IST)

भोपाल(प्रतुल पाराशर): मध्‍य प्रदेश उपचुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘चुनावी शंखनाद’ के बाद बीजेपी आधिकारिक रूप से अपना चुनाव प्रचार प्रसार शुरू कर देगी। बीजेपी प्रदेश मुख्यालय में बीजेपी चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक भूपेंद्र सिंह ने बाकी सदस्यों के साथ प्रचार के लिए यह रणनीति तैयार की। बैठक में मध्य प्रदेश की 27 सीटों पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव से पहले मध्य प्रदेश में प्रधानमंत्री मोदी दो बड़े कार्यक्रम करेंगे। साथ ही पार्टी चुनाव वाले इलाकों में 25 सितंबर से घर-घर जाकर संपर्क अभियान चलाएगी।

PunjabKesari

उपचनाव नहीं बीजेपी के लिए आर पार की लड़ाई
बीजेपी के लिए ये उपचुनाव आर पार की लड़ाई है। क्योंकि इन सीटों पर कब्जा करने के बाद ही वे सत्ता में कायम रह पाएंगी। उनके लिए ये उपचुनाव परीक्षा की घड़ी है। इसके लिए पार्टी के तमाम बड़े दिग्गज नेता चुनाव प्रचार में कूद रहे हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, फग्गन सिंह कुलस्ते, प्रभात झा सहित तमाम बड़े नेताओं के दौरे एक-दो दिन के अंदर तय हो जाएंगे और पार्टी का पूरा फोकस 27 सीटों के उपचुनाव पर होगा।

PunjabKesari

राममंदिर शिलान्यास को मुद्दा बनाकर चुनावी मैदान में उतरेगी -बीजेपी
इस उपलब्धि को जन-जन तक पहुंचाकर वोट बटोरने की कोशिश कर रही है। इसके लिए हर उपचुनाव वाले क्षेत्रों में रामशिला यात्रा निकाली जाएगी। इसके लिए बाकायदा सुर्खी विधानसभा से शुरुआत भी हो चुकी है। इसके बाद अशोकनगर, सांवेर, मुंगावली समेत अन्य विधानसभा क्षेत्रों में से इस तरह की यात्राएं निकाली जाएगी।

PunjabKesari

झूठ और भ्रम की राजनीति करती है कांग्रेस
प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक में बताया कि हमारी चुनावी तैयारियां बेहतर है और कार्यकर्ता पूरी तरह सक्रिय रह कर काम कर रहा हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस चुनाव में झूठ और भ्रम का सहारा लेती है। इन विधानसभा उप चुनावों में भी वही करेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

meena

Related News