'MP में 50% कमीशन देने पर भुगतान...,' प्रियंका गांधी के ट्वीट पर गर्माई सियासत, CM शिवराज बोले- सूत न कपास, कांग्रेसियों में लट्ठम लट्ठ

Saturday, Aug 12, 2023-05:21 PM (IST)

भोपाल: पीएम मोदी के मध्य प्रदेश दौरे से पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के किए ट्वीट से सियासत गर्मा गई है। प्रियंका गांधी ने ट्वीट के जरिए बीजेपी सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। इस ट्विट में प्रियंका ने दावा किया कि मध्य प्रदेश के ठेकेदारों के एक संघ ने हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखकर शिकायत की है। ठेकेदोरों ने पत्र में कहा है कि उन्हें 50 प्रतिशत कमीशन देने के बाद ही भुगतान मिलता है। वहीं सीएम शिवराज सिंह चौहान ने प्रियंका के आरोप को झूठा बताया है और इस आरोप को सिद्ध करने की बात कही है।

प्रियंका गांधी ने ने ट्वीट किया था जिसमें एक चिट्ठी का जिक्र करते हुए लिखा है कि मध्य प्रदेश में 50% कमीशन देने पर ही ठेकेदारों को भुगतान मिलता है। कर्नाटक में भ्रष्ट BJP सरकार 40% कमीशन की वसूली करती थी। मध्य प्रदेश में BJP भ्रष्टाचार का अपना ही रिकॉर्ड तोड़कर आगे निकल गई है। कर्नाटक की जनता ने 40% कमीशन वाली सरकार को बाहर किया, अब मध्य प्रदेश की जनता 50% कमीशन वाली भाजपा सरकार को सत्ता से हटाएगी।

प्रियंका के इस ट्वीट पर बीजेपी ने पलटवार किया है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने खुद मामले की सफाई दी और इसे सफेद झूठ बताया है। उन्होंने कहा, यह वायरल चिट्ठी मुझ तक पहुंची तो मैंने इंटेलीजेंसी को जांच करने के निर्देश दिए। जांच में ना तो ग्वालियर के लश्कर इलाके में बसंत विहार में एड्रेस मिल रहा है। ना इससे जुड़ा कोई आदमी मिल रहा है। ना इस चिट्ठी का कोई अस्तित्व है। ये भ्रम फैलाया जा रहा है। इस मामले में हम जरूरी एक्शन लेंगे। 

सीएम शिवराज ने कहा कि यह चिट्ठी साजिश के तहत लिखी हुई है। इसमें जिस नाम से चिट्ठी लिखी गई है, वो ना कोई संस्था है, ना कोई ऐसा आदमी है। सीधे चिट्ठी लिखो और वायरल कर दो। उन्होंने सोचा जैसे कर्नाटक में चला दिया, वैसे ही मध्य प्रदेश में भ्रम फैला देंगे। यहां 40 की जगह 50 प्रतिशत चला दो। सोशल मीडिया पर इस तरह के भ्रम बड़े आसानी से फैलाए जाते हैं। क्योंकि हर जगह कोई सफाई देने नहीं जा पाता है। ये साफ झूठ है। इसका कोई अस्तित्व नहीं है। लेकिन, ये रणनीति के तहत फैलाई गई है। सोशल मीडिया पर डाल दो और टैग कर दो ताकि चर्चा तो चल ही जाएगी। ये उनके खतरनाक इरादे हैं। वो सकारात्मक और विकास कार्यों के मामले में किसी भी कीमत पर मुकाबला नहीं कर सकते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News