Punjab Kesari MP ads

नतीजों के एक दिन पहले ही जीत की दी बधाईयां, BJP प्रत्याशी की ऐतिहासिक जीत के पोस्टर वायरल

Monday, Nov 09, 2020-11:37 AM (IST)

सागर(देवेंद्र कश्यप): विधानसभा उपचुनाव के नतीजे 10 नवंबर यानि कल मंगलवार को आएंगे। लेकिन नतीजों के ऐलान से एक दिन पहले ही भाजपा प्रत्याशी की जीत का एक पोस्टर तेजी से वायरल हो रहा है। राहतगढ़ में लगे इस पोस्टर में भाजपा प्रत्याशी गोविंद सिंह राजपूत की ऐतिहासिक जीत का दावा किया है। ये वही गोविंद सिंह राजपूत हैं जो कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल हुए थे और कांग्रेस नेता पारुल साहू के खिलाफ मैदान में उतरे थे।

PunjabKesari
सागर के सुरखी विधानसभा के उपचुनाव के बाद वोटों की गिनती के एक दिन पहले ही राहतगढ़ में भाजपा की पहले से ही ऐतिहासिक जीत होने के पोस्टर लगाए गए जो चर्चा का विषय बने हुए हैं। इन पोस्टर्ज में भाजपा प्रत्याशी गोविंद सिंह राजपूत को पंडित नीरज शर्मा और गोलू राय की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं दी गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

meena

Related News