प्राण प्रतिष्ठा की महाकाल मंदिर में धूम, बाबा के संग विराजे श्रीराम, जयकारों से गूज उठा परिसर

1/22/2024 10:58:54 AM

उज्जैन (विशाल सिंह): आज अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा ऐतिहासिक दिन है। देशभर में इस समारोह को लेकर धूम मची हुई है। विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में भी आज का दिन महामहोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में तड़के 4 बजे भस्म आरती से उत्सव की शुरुआत हुई। भस्‍मारती में बाबा महाकाल पर मंगलगान के साथ फूलों की वर्षा की गई की गई। मंदिर परिसर में भस्मारती से पहले राम दरबार की मूर्ति लाई गई। इस मौके पर मंदिर में भक्तों का जमावड़ा लगा हुआ था।

हर रोज की तरह तड़के सुबह पुजारियों ने मंदिर के पट खोले। जय श्रीराम के जयकारों के साथ परिसर गूंज उठा। भक्‍तों के उत्‍साह के बीच बाबा का अभिषेक किया गया। राम दरबार की प्रतिमा को महाकाल के पास आसन लगाकर विराजमान किया गया।



आरती में पुजारियों ने फुलझड़ी-आतिशबाजी की और फूलों की वर्षा की। महोत्सव में महाकाल को प्रत्येक आरती में पांच क्विंटल फूल अर्पित किए जाएंगे। शाम को एक लाख दीप प्रज्वलित कर दीपावली मनाई जाएगी।

meena

This news is Content Writer meena