Chandrayaan-3 की सफल लैंडिंग के महाकाल से प्रार्थना, भस्म आरती में चंद्रयान की तस्वीर लेकर पहुंचे श्रद्धालु

Wednesday, Aug 23, 2023-11:43 AM (IST)

उज्जैन (विशाल सिंह): भारत का मून मिशन यानी चंद्रयान-3 आज शाम 6 बजे के करीब चंद्रमा की सतह पर लैंड करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। ऐसे में चंद्रयान की सॉफ्ट लैंडिंग के लिए देशभर में दुआओं का दौर जारी है। महाकाल मंदिर में भी श्रद्धालु भगवान से चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग की प्रार्थना लेकर पहुंचे। महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती के दौरान विशेष पूजन अर्चन किया गया।

PunjabKesari

पंडित यश गुरु ने बताया कि भस्म आरती के दौरान श्रद्धालों ने चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के लिए भगवान महाकाल का पूजन अभिषेक कर भस्म आरती की। इसमें विक्रम लैंडर की सॉफ्ट लैंडिंग के लिए प्रार्थना की गई। इसरो चीफ डॉ. एस. सोमनाथ बीती 24 मई को उज्जैन आए थे। उन्होंने महाकालेश्वर सहित अन्य मंदिरों के दर्शन किए थे। इसरो प्रमुख ने महाकाल मंदिर में चंद्रयान 3 की सफलता के लिए कामना की थी।

PunjabKesari

इसरो रचने जा रहा नया इतिहास

चंद्रयान-3 की आज शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रमा की सतह पर लैंड करेगा। लैंडर और रोवर चांद के एक दिन यानी धरती के 14 दिन के लिए एक्टिवेट हो जाएंगे। चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग में सफलता मिलते ही अमेरिका, रूस और चीन के बाद भारत ऐसा करने वाला चौथा देश बन जाएगा। हालांकि, रूस के चांद पर पहुंचने का मिशन कामयाब नहीं हो पाया था। उनका चंद्रयान सतह पर पहुंचने से पहले ही क्रैश हो गया था।

बता दें कि चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग के लिए उज्जैन में 14 जुलाई को अनुष्ठान - अभिषेक किया गया था। अब करीब 40 दिन बाद चांद की सतह पर चंद्रयान की लैंडिंग होने जा रही है। देश भर के लोग चंद्रयान की सॉफ्ट लैंडिंग के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News