राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने MP में लागू किया पेसा एक्ट, मंच से किया खुशी का इजहार, कहा- भाई-बहनों के बीच आकर बहुत खुश हूं

Tuesday, Nov 15, 2022-03:35 PM (IST)

शहडोल: आज मध्य प्रदेश के शहडोल में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जनजातीय कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने जनजातीय गौरव दिवस समारोह के मंच से नियमावली का विमोचन कर पेसा एक्ट लागू किया। इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा- आज मैं सभी देशवासियों को बधाई देती हूं। राष्ट्रपति के रूप में ये मेरी मध्य प्रदेश की पहली यात्रा है। इतनी बड़ी संख्या में उपस्थित भाई-बहनों के बीच आकर बहुत खुश हूं। वे 22 घंटे से ज्यादा एमपी में रहेंगी। शहडोल के बाद भोपाल जाएंगी।

शहडोल के लालपुर में आयोजित जनजातीय कार्यक्रम में पहुंचने पर राष्ट्रपति का पारंपरिक मुकुट पहनाकर स्वागत किया। आदिवासी कलाकारों ने पारंपरिक नृत्य किया। इस दौरान राष्ट्रपति ने संपूर्ण स्वास्थ्य कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जनजातीय विभाग ने संपूर्ण स्वास्थ्य कार्यक्रम योजना बनाई है। वहीं मंच से ही पेसा एक्ट लागू किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शहडोल में कार्यक्रम स्थल पर 'एक जिला एक उत्पाद' योजना के तहत लगाए गए स्टॉल्स भी देखे। शहडोल में आयोजित इस समारोह में 1 लाख से ज्यादा लोगों के जुटने का दावा है। कार्यक्रम में भाग लेने के लिए प्रदेश के दूसरे जिलों से भी लोग पहुंचे थे। बता दें कि बिरसा मुंडा जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। 

बता दें कि आज से मध्य प्रदेश में पेसा लागू हो गया है। पेसा एक्ट लागू करने वाला मध्यप्रदेश देश का 7वां राज्य बन गया है। इससे पहले 6 राज्य हिमाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र ने पेसा कानून बनाए हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News