MP: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जय विलास महल में करेंगी लंच, सिंधिया परिवार ने किया शाही स्वागत

Thursday, Jul 13, 2023-01:13 PM (IST)

ग्वालियर (अंकुर जैन) : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज मध्य प्रदेश दौरे पर हैं। वे केंद्रीय मंत्री सिंधिया के निवास जय विलास पैलेस में पहुंचकर जीवाजीराव सिंधिया संग्रहालय का अवलोकन कर रही हैं। राष्ट्रपति मुर्मू ग्वालियर में जय विलास पैलेस में दोपहर का भोजन भी करेंगी। यहां केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी पत्नी प्रियदर्शनी राजे उनकी मेजबानी करेंगे। इस दौरान मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान, राज्यपाल मंगू भाई पटेल मौजूद रहेंगे। राष्ट्रपति के लिए कई तरह के लिए व्यंजन तैयार करवाए गए हैं। राष्ट्रपति पूरे सिंधिया परिवार के साथ दोपहर का भोजन करेंगी। बताया जा रहा है कि इन खास व्यंजनों में अदरक, लहसुन, प्याज, काला नमक और चाट मसाला नहीं डाला जाएगा, इसमें महाराष्ट्र, ओडिशा और नेपाल के कई विशेष व्यंजन शामिल हैं।

PunjabKesari

राष्ट्रपति मुर्मू के स्वागत में पैलेस में भरतनाट्यम्, कथक व ट्राइबल पर्फ़ॉर्मन्स से स्वागत किया गया। राष्ट्रपति मुर्मू जय विलास महल पहुंच चुकी हैं। सिंधिया और उनका परिवार मुर्मू की मेजबानी में जुटा हुआ है।

PunjabKesari

द्रोपदी मुर्मू सातवीं महामहिम हैं जिनका जयविलास में सिंधिया परिवार ने स्वागत किया। इससे पहले राष्ट्रपति डॉक्टर राजेन्द्र प्रसाद, डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन, ज्ञानी जेल सिंह, शंकरदयाल शर्मा, एपीजे अब्दुल कलाम, प्रतिभा पाटिल की जयविलास पैलेस ग्वालियर में सिंधिया परिवार अगवानी कर चुका है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News