प्रियंका गांधी बोलीं- राजनीति में आ चुकी क्रूरता को महिलाओं की भागीदारी से दूर किया जा सकता है
11/17/2021 6:15:18 PM

सतना(फिरोज बागी): कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी आज चित्रकूट पहुंची। जहां सबसे पहले मतेंगनाथ शिव मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की और फिर भगवान कामतानाथ के दर्शन किये । इसके बाद रामघाट में महिलाओं से जन संवाद किया। मन्दाकिनी नदी में नाव में बने मंच से महिलाओं को संबोधित किया । एमपी यूपी के बॉर्डर में स्थित इस कार्यक्रम को लड़की हूं लड़ सकती हूं का नाम दिया गया।
प्रियंका गांधी ने महिला संवाद में कहा वर्तमान में राजनीति में आ चुकी क्रूरता इसे महिलाओं की भागीदारी से दूर किया जा सकता है। महिलाएं होती है करुणामयी महिलाएं दूसरे का दुख दर्द समझ सकती है। ऐसे में उनकी पार्टी 40 प्रतिशत महिलाओं को टिकट देगी। प्रियंका गांधी ने उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस का शपथ पत्र का वाचन किया।
उत्तरप्रदेश और क्रेंद सरकार पर निशाना भी साधा। प्रियंका ने कहा कि कोरोना काल मे बस बन्द कर दी गई। लोग परेशान होते रहे और यही उनका कोई कार्यक्रम हो तो बसों की लाइन लग जाती थी। लखीमपुर खीरी मामला भी उठाया और सरकार को किसान विरोधी बताया।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Janmashtami 2022: वास्तु दोष ने घेर रखा है आपका जीवन तो इस जन्माष्टमी कर लें ये काम

8 दिन की यात्रा पर भारत आएगा अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल, द्विपक्षीय संबंधों की मजबूती पर होगी चर्चा

देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 12,608 नए मामले, 72 और लोगों की मौत

कोरोना मामलों में आया फिर से उछाल, पिछले 24 घंटे में आए 12 हज़ार से ज्यादा नए संक्रमित मरीज