प्रियंका वाड्रा बोलीं- शिवराज सरकार इंदौर के बुजुर्गो से माफी मांगे, यह घटना मानवता पर कलंक है

1/30/2021 12:26:10 PM

मध्य प्रदेश डेस्क: देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में बुजुर्गों के साथ हुई अमानवीयता पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने इस घटना को मानवता पर कलंक बताया और इसके लिए इन बेसहारा लोगों से माफी मांगने की बात कही। वहीं घटना के लिए जिम्मेदारों छोटे-बड़े अधिकारियों पर सख्त एक्शन की मांग भी की।

PunjabKesari

कांग्रेस नेत्री प्रियंका वाड्रा ने सख्त लहजे में कहा कि मध्य प्रदेश के इंदौर की ये घटना मानवता पर एक कलंक है। सरकार और प्रशासन को इन बेसहारा लोगों से माफी मांगनी चाहिए और ऑर्डर लागू कर रहे छोटे कर्मचारियों पर नहीं बल्कि ऑर्डर देनेवाले उच्चस्थ अधिकारियों पर एक्शन होना चाहिए।

PunjabKesari
 

वहीं पूर्व सीएम कमलनाथ ने भी इस घटना पर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के इंदौर में नगर निगम कर्मचारियों द्वारा बुजुर्गों के साथ किये गये अमानवीय व्यवहार ने प्रदेश को देश भर में शर्मशार किया है। इसके दोषियों पर सिर्फ़ निलंबन की कार्यवाही अपर्याप्त है। इसके दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही हो ताकि भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति ना हो व कार्यवाही नज़ीर बन सके।
 

PunjabKesari

आपको बता दें कि इंदौर नगर निगम के कर्मचारियों की ऐसी शर्मनाक करतूत सामने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें नगर निगम के कर्मचारी भरी ठंड में बेसहारा बुजुर्गों को निगम के डंपर में भरकर शिप्रा सीमा पर छोड़ा जा रहा था, लेकिन सड़क पर उतारते वक्त गांव के लोगों ने घेर लिया और उन्हें वापस ट्रक में बिठा दिया था। मानवता को शर्मसार करने वाले इस वीडियो को जिसमें भी देखा उसकी आंखों में आंसू आ गए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

meena

Recommended News

Related News