Punjab Kesari MP ads

सिंधिया समर्थक मंत्री ने नरेंद्र तोमर को कराया आधे घंटे इंतजार, गुस्से से हुए आग बबूला

Thursday, Jul 01, 2021-05:26 PM (IST)

ग्वालियर(अंकुर जैन): केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ग्वालियर चंबल ही नहीं बल्कि पूरे देश भर के कद्दावर नेता है हैं। यही वजह है कि अंचल में किसी भी नेता की इतनी हिमाकत नहीं है कि वह केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को इंतजार करवाए। लेकिन आज बिल्कुल इसके विपरीत हो गया। जब केंद्रीय मंत्री को कुछ मिनट नहीं बल्कि पूरा आधा घंटा इंतजार करना पड़ा। यह इंतजार करवाया सिंधिया समर्थक मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने।

PunjabKesari

अब आपको पूरा मामला बताते हैं कि आज राजमाता विजयराजे कृषि विश्वविद्यालय में गर्ल्स हॉस्टल का उद्घाटन करने के लिए केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर पहुंचे थे और उनके साथ मंत्री भारत सिंह कुशवाह आदि मौजूद थे। जब केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर वहां पहुंचे तो पता लगा कि ऊर्जा मंत्री प्रदुम्न सिंह तोमर भी आने वाले हैं। उसके बाद केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर सहित तमाम नेताओं ने उनका इंतजार किया। लेकिन इंतजार काफी लंबा हो गया। उसके ठीक आधे घंटे बाद ऊर्जा मंत्री प्रदुमन सिंह तोमर कार्यक्रम में पहुंचे तो केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर अंदर ही अंदर से गुस्से से लाल थे।

PunjabKesari

गाड़ी से उतरते ही ऊर्जा मंत्री ने जब उनको प्रणाम किया और माफ करने की बात  कही तो केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर अपना मुंह फेर लिया। उसके बाद गर्ल्स हॉस्टल का उद्घाटन किया। सूत्रों की माने तो केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ऊर्जा मंत्री प्रदुमन सिंह तोमर ने कार्यक्रम के बाद भी नाराजगी जाहिर की है। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर अंचल के बड़े दिग्गज नेता है अब भला ऐसे में छोटे नेताओं का कैसे इंतजार कर सकते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News