35 हजार कमाने वाले मैनेजर की संपत्ति! आधा दर्जन मकान, लग्जरी गाड़ियां, कई खेत, 50 तोला सोना और...

Thursday, Sep 16, 2021-05:35 PM (IST)

झाबुआ(जावेद खान): झाबुआ जिले के मेघनगर के ग्राम मालटोडी में आज तड़के लोकायुक्त पुलिस ने बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया। लोकायुक्त पुलिस की पूरी टीम ने आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था देवझिरी में पदस्थ मैनेजर के निवास स्थान मालटोड़ी सहित रतलाम, झाबुआ, मेघनगर में एक साथ छापेमारी की। रतलाम के शुभमश्री कॉलोनी स्थित मैनेजर के घर से अब तक 20 लाख रुपए कैश, 50 तोला सोना, 4 मकान और 2 प्लॉट की रजिस्ट्री मिली है। वहीं खेतीबाड़ी की जमीन के भी दस्तावेज जब्त किए गए हैं। लोकायुक्त पुलिस को मैनेजर भारत सिंह के खिलाफ आय से अधिक सम्पत्ति की लगातार शिकायत मिल रही थी।

PunjabKesari

भारत सिंह हाड़ा पिछले 15 सालों से देवझिरी सोसाइटी में ही पदस्थ हैं, जहां वर्तमान में उन्हें करीब 35 हजार प्रति माह सैलरी मिलती है। लोकायुक्त को उनके खिलाफ विगत कई दिनों से संस्था के कार्यकलापों की और अनियमितताओं की जानकारी मिल रही थी। इसी के आधार पर कार्रवाई करते हुए उनके मालटोड़ी, मेघनगर, झाबुआ, रतलाम में कार्रवाई की।

PunjabKesari

अब तक की जांच में मैनेजर के यहां है पांच से छः मकान हैं। दो तीन कृषि भूमि हैं भूखण्ड हैं। नगद राशि में 15 से 20 लाख रुपए मिले हैं। इसके अलावा एक स्कार्पियो, एक बुलेट और दो दो पहिया वाहन अलग से यहां मिले हैं। फिलहाल कार्यवाही जारी है शाम तक बड़े खुलासे होने की संभावना है।

PunjabKesari
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News