Punjab Kesari MP ads

MP के प्रोटेम स्पीकर बोले- मुस्लिम लड़के हिंदुओं की लड़कियां छेड़ते हैं तो हो जाते हैं दंगे

Wednesday, Dec 23, 2020-04:16 PM (IST)

सीहोर(शैलेन्द्र विश्वकर्मा): मध्य प्रदेश के प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने लव जिहाद को लेकर एक विवादित बयान दिया है। प्रोटेम स्पीकर का शर्मा का कहना है, कि 60 फीसदी दंगों के पीछे अगर कोई कारण है, तो वह है हिंदू लड़कियों को फंसाना, फिर उनके साथ गलत काम करना। इसके बाद लोग आक्रोशित होते हैं और माहौल बिगड़ जाता है। उन्होंने कहा कि बेटी सीता को उठा ले जाते हैं और उसे रूबिया बनाने का षड्यंत्र करते हैं। लेकिन अब मध्य प्रदेश में लव तो चलेगा लेकिन जिहाद नहीं चलेगा। जल्द ही शिवराज सरकार इस पर कानून बनाने जा रही है। इसके लिए मसौदा बनकर तैयार हो गया है।

PunjabKesari

प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा प्राचीन गणेश मंदिर भगवान गणेश के दर्शनों के लिए पहुंचे। जहां मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए रामेश्वर शर्मा ने लव जिहाद पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि लव जिहाद का कानून हिंदू मुस्लिम दंगों का सबसे ठोस समाधान है। न किसी हिंदू की बेटी के साथ गलत काम होगा और न उसके बाद किसी तरह से माहौल बिगड़ेगा। शर्मा ने कहा, कि उन्हें लव तो मंजूर है, लेकिन जिहाद नहीं। दंगो का मुख्य आधार ही लव जिहाद है। प्यार के नाम पर बेटियों को बहलाना फुसलाना बंद करे।

PunjabKesari

उन्होंने दावा किया कि लवजिहाद पर प्रदेश सरकार बड़ा और शक्तिशाली कानून बनाने जा रही है। इस दौरान शर्मा ने यह कहा कि मध्यप्रदेश की सरकार ऐसा कानून बनाएगी, कि उसे कोई कोर्ट में भी चुनौती नहीं दे पाएगा और आरोपी के बचने की कोई भी गुंजाइश नहीं रहेगी। इस कानून के आ जाने पर घटिया मानसिकता , गुंडे बदमाशों में खौफ होगा। कानून आने के बाद अब कोई सीता पर हाथ डालने से पहले सोचेगा। इसमें आने वाले दिनों में और भी मसौदे जोड़े जायेंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

meena

Related News