राहुल गांधी का PM मोदी को चैलेंज, बोले- आईए मेरे साथ डिबेट करें

4/23/2019 6:12:34 PM

जबलपुर: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ऩे एक बार फिर पीएम मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने मोदी को राफेल मामले और भ्रष्टाचार को लेकर डिबेट करने के लिए खुली चुनौती भी दी है। दरअसल, राहुल गांधी जबलपुर से प्रत्याशी विवेक तन्खा की चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे थे।

राहुल गांधी की खास बातें 

  • राहुल ने कहा कि मैनें पीएम मोदी को चैलेंज किया कि नरेंद्र मोदी आइए भ्रष्टाचार और राफेल मामले के बारे में डिबेट करें। लेकिन वे इसके बाद हिंदुस्तान की जनता को अपना चेहरा नहीं दिखा पाएंगे। 
  • अनिल अंबानी को राहुल गांधी ने चोर करार दिया। 
  • हिदुस्तान के किसान कर्जा नहीं देते, वे जेल के अंदर होते हैं। किसानों के साथ पीएम मोदी अन्याय कर रहें हैं।
  • विधानसभा चुनाव के दौरान मैने कहा था कर्जा माफ होगा और हुआ भी।
  • कांग्रेस चुनाव जीतेगी और हर गरीब के बैंक अकांउट में सालाना 72 हजार रूपए आएंगे। यह पैसा महिलाओं के बैंक अकांउट में जाएगा।
  • राहुल गांधी ने ऐलान करते हुए कहा 2019 लोकसभा चुनाव कांग्रेस ही जीतेगी। 

suman

This news is suman