सीएम मोहन बोले- राहुल गांधी को न हिंदू धर्म की समझ और न EVM पर भरोसा

Tuesday, Mar 19, 2024-12:20 PM (IST)

भोपाल: लोकसभा चुनाव से पहले ईवीएम को लेकर कांग्रेस लगातार सवाल उठा रही है। इसी कड़ी में राहुल गांधी ईवीएम पर बयान देकर भाजपा नेताओं के निशाने पर आ गए हैं। मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने राहुल गांधी के EVM पर दिए बयान को लेकर कहा कि EVM की वजह से लोकतंत्र का मान बढ़ता है। राहुल गांधी को बोलने से पहले विचार करना चाहिए कि वो क्या कह रहे हैं।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि दुर्भाग्य के साथ कहना पड़ रहा है कि राहुल गांधी को न हिंदू धर्म की समझ है और न लोकतंत्र की समझ है और न उन्हें EVM, चुनाव की वोटिंग मशीन पर भरोसा है,  जिसके भरोसे से दुनिया में भारत का मान बढ़ता है, लोकतंत्र का मान बढ़ता है। राहुल गांधी जी को विचार करना चाहिए वो क्या कह रहे हैं? उनके पार्टी के लोगों को भी विचार करना चाहिए कि राहुल गांधी को इस स्थिति में नेतृत्व कर्ता मान रहे या नहीं मान रहे हैं।

बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समापन के अवसर पर मुंबई के शिवाजी पार्क में आयोजित एक रैली में कहा था कि ईवीएम के बिना नरेंद्र मोदी चुनाव नहीं जीत सकते हैं। राजा की आत्मा EVM में है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News