नरोत्तम के निशाने पर राहुल गांधी, कहा- सोने का चम्मच लेकर पैदा होने वालों से मेहनत की उम्मीद नहीं

7/15/2021 11:41:36 AM

भोपाल(इजहार खान): मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और राज्य सभा सांसद दिग्विजय सिंह पर निशाना साधा है। उन्होंने राहुल गांधी के ट्वीट पर कहा कि सोने के चम्मच लेकर पैदा होने वाले से मेहनत की उम्मीद नहीं की जा सकती वहीं दिग्विजय सिंह के राममंदिर ट्रस्ट भंग करने की मांग पर कहा कि जब जब हिंदुओं की आस्था की बात आती है दिग्विजय सिंह ऐसा ही बयानबाजी करते हैं।



गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मीडिया से चर्चा के दौरान प्रदेश में कोरोना संकमण की मौजूदा स्थिति पर कहा कि कोरोना के क्षेत्र में आशा जनक उपलब्धियां मिल रही हैं। आज पूरे मध्यप्रदेश में केवल 11 मामले सामने आए हैं 29 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर गए हैं 249 एक्टिव केस मध्यप्रदेश में बचे हैं रिकवरी दर 98 प्रतिशत से ज्यादा है। मध्य प्रदेश की सरकार कोरोनावायरस पर नजर रखी हुई है। राज सभा सांसद दिग्विजय सिंह की राम मंदिर ट्रस्ट भंग करने की मांग पर गृह मंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि जब जब हिंदुओं की आस्था के बात आती है दिग्विजय सिंह ऐसे ही बयान देते हैं। महंगाई को लेकर महिला कांग्रेस के प्रदेश व्यापी आंदोलन पर बोले गृह मंत्री ने कहा कि कमलनाथ सरकार के दौरान ही महंगाई सबसे ज्यादा बड़ी थी। वह अगर प्रदर्शन करते हैं तो हास्यप्रद सा लगता है।



गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने राहुल गांधी के ट्वीट पर कसा तंज...

कांग्रेस ने कभी मेहनत की ही नहीं थी जब देश पर वैश्विक आपदा आई तब यह लोग घर से नहीं निकले। सोने के चम्मच लेकर पैदा होने वालों से मेहनत की अपेक्षा नहीं की जा सकती।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सरकार की नजर रखने पर बोले गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा...
कांग्रेस का भ्रम फैलाना या ऐसे लोग जो भ्रम फैलाते हैं मध्यप्रदेश में वीडियो पूरी तरीके से स्वतंत्र है यह जो आईटी एक्ट आया है और लूट लिया है जो भ्रम फैलाते हैं।

मुस्लिम बस्तियों में संघ की शाखाएं लगाने पर बोले गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा...
मैं कभी वर्ग विशेष की बात नहीं करता संघ राष्ट्रवादी सोच रखता है। यह राष्ट्र को सर्वोपरि मानता है।

meena

This news is Content Writer meena