Punjab Kesari MP ads

10 लाख भरने के बाद Rahul Gandhi के कार्यक्रम को मंजूरी, उत्साहित कांग्रेस बोली-राहुल के दौरे से बदल जाएगा MP का माहौल

Friday, Sep 11, 2026-09:11 PM (IST)

इंदौर (सचिन बहरानी): कांग्रेस से जुड़ी बड़ी खबर इंदौर से आ रही है। दरसअल  राहुल गांधी के कार्यक्रम को IDA से मंजूरी मिल गई है। इसके लिए  कांग्रेस ने करीब 10 लाख से ज्यादा का राशि भरी है। इंदौर विकास प्राधिकरण (आईडीए) ने कांग्रेस को औपचारिक तौर पर रीजनल पार्क के सामने वाली जगह पर मंजूरी दे दी है। इससे कांग्रेस में खुशी देखी जा रही है।

PunjabKesari

राहुल गांधी के छात्रों की गूंज 19 सितंबर के आयोजन के लिए आखिरकार मंजूरी मिल गई है। आईडीए ने कांग्रेस द्वारा तय राशि जमा करने पर औपचारिक मंजूरी जारी कर दी है। उधर कांग्रेस के साथ जयस भी आ गया है औक लोकसभा में प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी के आयोजन स्थल को लेकर चल रही उठापटक आखिर खत्म हो गई है। इंदौर विकास प्राधिकरण (आईडीए) ने कांग्रेस को औपचारिक तौर पर रीजनल पार्क के सामने वाली जगह पर मंजूरी दे दी है।

जमीन तीन दिन का अस्थाई लीज के लिए आवंटित

प्राधिकरण ने कांग्रेस को यह 50 हजार वर्गफीट की जमीन 3 दिन की अस्थायी लीज (अवधि) के लिए आवंटित की है।

वहीं कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव बरौलिया इससे काफी उत्साहित दिखे हैं। उन्होंने कहा कि छात्रों की गूंज का असर भाजपा पर पड गया है। राहुल गांधी का इंतजार युवा वर्ग बेसब्री से कर रहे हैं। भाजपा की सरकार डरी हुई है लेकिन राहुल गांधी के इंदौर दौरे के बाद हवा बदल जाएगी। युवा, जेन जी, जेन अल्फा लगातार उनका इंतजार कर रहे हैं राहुल गांधी के आने के बाद आने वाला समय मध्य प्रदेश में पूरी तरह बदल जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News