
राहुल गांधी ने उज्जैन में बाबा महाकाल के किए दर्शन, दूध से किया अभिषेक, नंदी के कान में मांगी मनोकामना
11/29/2022 6:49:45 PM

उज्जैन(विशाल सिंह): कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन किए। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का सातवां दिन है। मंगलवार सुबह भारत जोड़ो यात्रा इंदौर के सांवेर से शुरु होकर उज्जैन पहुंची। राहुल गांधी ने तपोभूमि में जैन संत से मुलाकात की। इसके बाद राहुल गांधी ने महाकाल मंदिर में दर्शन में किए।
बता दें कि मध्य प्रदेश में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का सातवां दिन है। इंदौर जिले के सांवेर से यात्रा शुरु होकर उज्जैन के लिए रवाना हुई। यात्रा के मद्देनजर इंदौर-उज्जैन रोड का ट्रैफिक सुबह बंद कर दिया गया था। हर रोज की तरह राहुल गांधी आम लोगों से मिलते हुए चल रहे थे। हाथ हिलाकर उनका अभिवादन भी कर रहे थे।
राहुल से मिलने आई एक युवती ने सड़क पर लेटकर उन्हें साष्टांग नमस्कार किया। यह देखकर राहुल भी रुक गए। उन्होंने युवती को उठाया और उसके साथ तस्वीर खिंचवाई। कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा के स्वागत के लिए सांवेर से लेकर उज्जैन तक मंच लगाकर रखे हैं। वहीं भारत जोड़ो यात्रा का उज्जैन के रास्ते में मयंक जाट ढाबे पर टी ब्रेक हुआ। यहां टी ब्रेक के दौरान बच्चों के साथ राहुल, कमलनाथ और दिग्विजय सिंह झूमते दिखे।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

CM योगी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक, एक साल के लिए सभी 75 जिलों के प्रभारी मंत्री तय कर सौंपी जिम्मेदारी

जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल से उठाएंगे हिमाचल के हिस्से की जमीन का मामला : सुक्खू

योगी सरकार के मंत्रियों को मिली जिम्मेदारी: जनपदों में जाकर करेंगे जनता से संवाद, जानेंगे जमीनी हकीकत

दर्दनाक हादसा: दो कारों की टक्कर में 3 की मौत, कई लोग हुए घायल