...तो क्या कमलनाथ के जरिए बिहार के लोगों का दिल जीतेंगे राहुल गांधी!

1/31/2019 8:33:42 AM

भोपाल: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी बिहार में लोकसभा चुनाव का शंखनाद करने वाले हैं। पटना में पार्टी की महारैली है। मिली जानकारी के अनुसार, इस रैली की खास बात यह है कि उसमें मध्यप्रदेश के सीएम कमलनाथ को भी बुलाया गया है। कमलनाथ सरकार के फैसलों का गुणगान उस रैली में किया जाएगा।

PunjabKesari
 

कांग्रेस की 3 फरवरी को पटना में महारैली है। इसे 'आकांक्षा रैली' का नाम दिया गया है। रैली के लिए एमपी के मुख्यमंत्री कमलनाथ भी आमंत्रित हैं। कमलनाथ सरकार के फैसलों को पटना रैली में बताया जाएगा। इसमें एमपी सरकार के फैसलों के बारे में बताया जाएगा। खासतौर से किसानों की ऋणमाफी योजना का ज़िक्र किया जाएगा। कांग्रेस की तैयारी इस योजना के जरिए बिहार के किसानों को लुभाने की है, जिसका सीधा फायदा लोकसभा चुनाव में पार्टी को मिल सकता है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

suman

Recommended News

Related News