Chhattisgarh : राजनांदगांव में कांग्रेस-भाजपा कार्यकर्ताओं में मारपीट, पूर्व सीएम बघेल को पोलिंग बूथ में जाने से रोकने पर बवाल

4/26/2024 5:04:43 PM

राजनांदगांव (देवेन्द्र गोरले): छत्तीसगढ़ की सबसे हॉट सीट राजनांदगांव में आज वोटिंग जारी है। मतदान के दौरान यहां उस समय हंगामे की स्थिति निर्मित हो गई जब कांग्रेस प्रत्याशी व पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल टेड़ेसरा पोलिंग बूथ में एंट्री करनी चाही। लेकिन वहां उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध किया और पूर्व सीएम के सामने ही जमकर हंगामा किया।

PunjabKesari

जानकारी के मुताबिक, भूपेश बघेल स्थिति का जायजा लेने जब पोलिंग बूथ में जा रहे थे तो उनके साथ गिरीश देवांगन, एवं अन्य कांग्रेसी जन भी अंदर जाने लगे जिसका भाजपा की महिला व पुरूष कार्यकर्ताओं ने विरोध किया लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी अपना पक्ष रखा और विरोध कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं से उलझ गए और महिला कार्यकर्ताओं के साथ साथ पुरुष कार्यकर्ताओं के साथ भी मारपीट पर उतारू हो गए। पूर्व सीएम भूपेश बघेल खड़े होकर यह सारा घटनाक्रम देखते रहे।

PunjabKesari

घटना के बाद भूपेश बघेल ने मीडिया से बातचीत की और भाजपा पर उन्हें पोलिंग बूथ पर जाने से रोकने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा हमारे कार्यकर्ताओं को बदनाम करके उन्हें परेशान करके चुनाव जीतना चाहती है लेकिन उन्हें पोलिंग बूथ में जाने से रोकने का प्रयास उनकी हार का परिचायक है। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकर्ताओं को पुलिस की मदद से उठाकर थाने में बैठाया जा रहा है फिर चाहे वह राजनांदगांव हो या डोंगरगढ। इसके बाद वे डोंगरगढ विधानसभा भी गए जहां पर उन्होंने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News