MP के कॉलेजों में पढ़ाई जाएगी राम चरित मानस, उच्च शिक्षा मंत्री ने किया ऐलान

Sunday, Mar 20, 2022-02:23 PM (IST)

इंदौर(गौरव कंछल): मध्य प्रदेश के कॉलेजों में अब राम चरित मानस पढ़ाई जाएगी। उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव ने इंदौर में बयान देते हुए कहा कि नई शिक्षा नीति के तहत सभी विवि व कॉलेजों में शैक्षिणक सत्र का पहला वर्ष सफलता पूर्वक पूरा हुआ है। अब सेंकड ईयर में अन्य विषयों के साथ साथ रामचरित मानस भी पढ़ाई जाएगा।

PunjabKesari

उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव इंदौर के होलकर कॉलेज के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि नई शिक्षा नीति के तहत सभी विवि व कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र का पहला वर्ष सफलता के साथ पूरा किया है। अब सेकंड ईयर की तैयारी की है। इसमें सांस्कृतिक इतिहास से जुड़े पक्ष, नैतिक शिक्षा रामचरित मानस के साथ ही पशु संवर्धन, जैविक खेती, हार्टिकल्चर जैसे एंप्लॉयमेंट ओरिफ्टड कोर्स संचालित किए जाएंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News