ये जनता है...इसने इंदिरा गांधी को ठीक कर दिया तो बघेल क्या है? CG में नई आंदोलन नीति पर भड़के रमन सिंह

4/26/2022 5:07:34 PM

बालोद: छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह ने सीएम भूपेश बघेल पर बड़ा हमला किया है। रमन सिंह ने जामड़ी पाटेश्वर धाम पर बिना परमिशन धरना प्रदर्शन पर प्रतिबंध लगाने को लेकर सरकार द्वारा बनाए नियम को लेकर बड़ा बयान दिया है। रमन सिंह ने कहा कि भूपेश बघेल राज्य में आतंक फैला रहे हैं। भूपेश सरकार की तुलना इंदिरा गांधी के आपात काल से करते हुए रमन सिंह ने कहा कि भूपेश लोगों की बोलने की आजादी छीन रहे हैं जनता ने इंदिरा गांधी को ठीक कर दिया तो ये बघेल क्या चीज है...।

PunjabKesari
 

रमन सिंह ने कहा कि इंदिर गांधी ने आपात लगाया था। प्रजातंत्र में सबसे बड़ी आजादी बोलने की है जिसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता कहा जाता है। इसका मतलब यह है कि हम जो कुछ भी कहना चाहते है चाहे वह समर्थन में हो या विरोध में हो हम कह सकते हैं। चाहे वह अधिकारी है या कर्मचारी अपनी बात कह सकता हैं लेकिन सरकार ने नियम बना दिया कि बिना परमिशन के हम अपनी बात सरकार के सामने नहीं रख सकते।

भूपेश बघेल का ये आतंकवाद नियम पूरे प्रदेश में आरजकता फैला रहा है। एक बार इंदिरा गांधी ने आपात काल लगाया था। यहां अब भूपेश बघेल लोगों की बोलने की आजादी छीन रहे हैं। ये सिर्फ आतंकवाद की तरह सरकार चला रहे हैं। लेकिन यह जो जनता है यह बड़े बड़ों को ठीक कर देती है। जनता ने इंदिरा गांधी के आपातकाल को जब जनता ने ठीक कर दिया तो ये भूपेश क्या है। डेढ़ साल तक जितना अति करना है कर ले इसके बाद जनता इसको पूरे तरीके से सबक सिखाएंगी। इस प्रकार की गुंडागर्दी आतंकवादी कार्रवाई का पूरा प्रदेश विरोध करेगा। हम यदि किसान, बेरोजगारी के मुद्दे पर प्रदर्शन करेंगे तो क्या सरकार से पूछने जाएंगे। क्या कलेक्टर इतना बड़ा हो गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News