दिग्विजय की राम धुन पर रामेश्वर बोले- ज्यादा राम का नाम ले लिया,तो पाकिस्तान की जूठन कैसे खाएंगे

11/24/2021 3:48:39 PM

भोपाल(प्रतुल पाराशर): राज्यसभा सांसद और बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा की घुटने तोड़ बयान से शुरु हुई तकरार आखिरकार रामधुन पर आकर थम गई हालांकि इस सबके बीच काफी आरोप प्रत्यारोप और राजनीतिक बयानबाजी देखने और सुनने को मिली। इससे भी गहमागहमी का माहौल तब देखने को मिली जब आज भोपाल में दिग्विजय सिंह अपना वादा पूरा करने के लिए रामेश्वर शर्मा के निवास स्थान की ओर अग्रसर हुए।


वहीं दूसरी और रामेश्वर शर्मा बैकफुट पर नजर आए क्योंकि एक तरफ तो उन्होंने कहा कि वे दिग्विजय सिंह का स्वागत करेंगे और राम भक्तों को प्रसाद भी बांटेंगे लेकिन दिग्विजय की एंट्री के सारे रास्ते बंद कर दिए। वहीं दिग्विजय सिंह भी रुके नहीं और उन्होंने अरेरा हिल्स थाना के बाहर रामधुन शुरु कर दी।


रामेश्वर शर्मा ने कसा तंज
वहीं मीडिया पंजाब केसरी पर चर्चा के दौरान रामेश्वर शर्मा ने दिग्विजय सिंह पर पलटवार करते हुए कहा कि वो ज्यादा राम का नाम नहीं ले सकते। उन्होंने राम का विरोध जिंदगी भर किया है। वो राम की शरण में आना नहीं चाहते। राम की जय जयकार करने में उनको शर्म महसूस होती है। यदि राम की जय जयकार करते तो पाकिस्तानी की जो जूठन खाते है वो कैसे खाते।

meena

This news is Content Writer meena