कब तक होगा हिंदू देवी-देवताओं को अपमान? रामपाल के अनुयायियों ने बांटी विवादित पुस्तकें

2/3/2021 4:41:14 PM

इंदौर(सचिन बहरानी): इंदौर में कॉमेडियन मुन्नवर फारूकी द्वारा हिंदू देवी-देवताओं का मजाक उड़ाने के बाद अब देवी देवताओं की अभद्र पुस्तकें बांटने का मामला सामने आया है। भाजपा नेता लोकेंद्र सिंह राठौर ने जेल में बंद बाबा रामपाल के 3 अनुयायियों पर चाणक्यपुरी चौराहे पर विवादित पुस्तकें वितरित करने और बेचने का आरोप लगाया है। जिसके बाद अन्नपूर्णा पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। इन लोगों पर आरोप है कि इन लोगों द्वारा बांटी गई किताबों में हिंदू मान्यताओं, तीर्थ और नदियों के बारे में आपत्तिजनक बातें लिखी गई है।

मामला अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र के चाणक्यपुरी चौराहे का है। जहां तीन लोग खुद को जेल में बंद रामपाल महाराज का अनुयायी बताकर विवादित पुस्तकें बांट रहे थे। जिन्हें पूर्व पार्षद लोकेंद्र सिंह राठौर अन्नपूर्णा थाने लेकर पहुंचे। राठौर के अनुसार वे चाणक्यपुरी चौराहे से परिवार के साथ गुजर रहे थे इस दौरान कुछ लोग इस तरह की पुस्तकें बांट रहे थे। बीजेपी नेता के अनुसार, इन पुस्तकों का शीर्षक और फोटो भी विवादित था साथ ही इन पुस्तकों में तीर्थ नदियों और तर्पण के खिलाफ आपत्तिजनक बातें लिखी गई थी। जो कि हिंदू धर्म का दुष्प्रचार करने का प्रयास है।

सीएसपी बीपीएस परिहार के अनुसार पुस्तकों में लिखी गई बातों का परीक्षण जारी है। यदि किताबों में अपमानित करने वाली बातें पाई जाती है तो आरोपियों के खिलाफ धारा 295 के तहत कार्रवाई की जाएगी।

meena

This news is meena