आज छिंदवाड़ा दौरे पर रहेंगे CM शिवराज, इंदौर में TI ने महिला कर्मचारी को गोली मारने के बाद किया सुसाइड, पढ़िए आज की टॉप-10 खबरें

6/25/2022 7:26:13 AM

भोपाल: आज मध्य प्रदेश के इंदौर रीगल चौराहे स्थित पुलिस कंट्रोल रूम में उस समय हड़कंप मच गया जब थाना प्रभारी हकमसिंह पवार ने महिला कर्मचारी को गोली मारकर खुद भी आत्महत्या कर ली। उसके बाद तुरंत खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही एडिशनल कमिश्नर और क्राइम ब्रांच डीसीबी नैमिष अग्रवाल मौके पर पहुंचे। घटना में घायल रंजना को एम वाई हॉस्पिटल पहुंचाया। थाना प्रभारी ने ये खौफनाक कदम क्यों उठाया इसकी जांच की जा रही है। पुलिस कमिश्नर मौके पर जायजा लिया। प्रथम दृष्टि में  प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है।
मध्य प्रदेश की टॉप -10 खबरें पढ़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें।

Indore में बड़ा शूटआउट, थाना प्रभारी ने सर्विस रिवॉल्वर से महिला अधिकारी को मारी गोली, फिर खुद भी किया Suicide
मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में फिर एक बार पुलिस सवालों के कटघरे में खड़ी हो गई है जहां आम आदमी सुरक्षा और न्याय के लिए गुहार लगाता है उसी रीगल चौराहे पर स्थित सहायक कमिश्नर कार्यालय पर थाना प्रभारी द्वारा स्वयं को गोली मारकर आत्महत्या करने के साथ ही सब इंस्पेक्टर पर भी फायरिंग में घायल हो गई है जिन्हें ईलाज के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया हैं....।

कल छिंदवाड़ा दौरे पर रहेंगे CM Shivraj, महापौर प्रत्याशी अंनत धुर्वे के समर्थन में करेंगे आम सभा
CM Shivraj Singh शनिवार को एकदिवसीय छिंदवाड़ा दौरे पर रहेंगे। जहां वे शहर के स्थानीय मानसरोवर कॉम्प्लेक्स में भाजपा से महापौर प्रत्याशी अन्नंत धुर्वे के समर्थन में आमसभा को संबोधित करेंगे। सीएम की आम सभा स्थल की व्यवस्थाओं को देखने के लिए कलेक्टर सौरभ सुमन एसपी विवेक अग्रवाल सहित प्रशासनिक अमला ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया एवं प्रशासन को अच्छी व्यवस्था के लिए निर्देशित किया।

दिग्विजय ने अब सावरकर को बताया दुष्कर्मी! विवादित वीडियो शेयर करके खड़ा किया नया बवाल
राज्यसभा सांसद व मध्य प्रदेश के कद्दावर नेता दिग्विजय सिंह एक बार फिर विवादों से घिर गए हैं। दिग्विजय सिंह ने सावरकर को लेकर विवादित वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है जिसमें विनायक दामोदर सावरकर पर एक ब्रिटिश महिला के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश का है आरोप है। सावरकर पर ब्रिटिश से 60 रुपये प्रति माह पेंशन लेने के भी आरोप लगाए गए हैं। विवादित वीडियो को लेकर BJP ने दिग्विजय सिंह पर हमले साधने शुरु कर दिए।

वीरांगना रानी दुर्गावती का बलिदान दिवस आज, समाधि स्थल पर गार्ड ऑफ ऑनर देकर दी श्रद्धांजलि
गोंडवाना साम्राज्य की वीरांगना रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस आज 24 जून को गौरव दिवस के रूप में मनाया गया। वीरांगना रानी दुर्गावती की समाधि स्थल बारहा नर्रई नाला में आज सुबह कलेक्टर डॉ इलैयाराजा टी, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा, नगर निगम कमिश्नर आशीष वशिष्ठ सहित अन्य अधिकारियों ने उनकी समाधि स्थल पर श्रद्धा सुमन अर्पित किये। वीरांगना रानी व उनके पुत्र वीर नारायण के प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके शौर्य व बलिदान को याद किया।

एमपी मध्यप्रदेश महिला से शोभा ओझा ने दिया इस्तीफा, बीजेपी को लिया आड़े हाथों
कांग्रेस नेत्री शोभा ओझा (congress leader shobha oza) ने मध्यप्रदेश महिला आयोग (madhya pradesh women committee) के पद से इस्तीफा दे दिया। इस बात की घोषणा  शोभा ओझा (shobha oza) ने खुद ट्वीट करके दी। शोभा ओझा (shobha oza) ने आरोप लगाते हुए कहा कि कहा कि राज्य सरकार आयोग में उन्हें काम नहीं करने दे रही है। वह सवा दो साल से पद रही है लेकिन अधिकार छीन लिए गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि आफिस में ताले लगा दिए गए। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट के निर्देशों की अवहेलना की गई है। शोभा ओझा ने आरोप लगाया कि महिला आयोग के अधिकारी सहयोग नही करते हैं। उन्होंने कहा कि महिला आयोग में 17 हज़ार से ज्यादा केस पेंडिंग हैं।  

संजय शुक्ला बोले- व्यापारियों को निगम लाइसेंस शुल्क से मुक्त करूंगा, रामबाग तिलक पथ पर हुआ जोरदार स्वागत
कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी संजय शुक्ला ने कहा है कि भाजपा के द्वारा व्यापारियों का शोषण किया जाता है। मैं महापौर बनने के बाद व्यापारियों को निगम के लाइसेंस शुल्क से मुक्ति दिलाऊंगा। व्यापारियों का ट्रेडिंग लाइसेंस नगर निगम के द्वारा नि:शुल्क बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह वक्त व्यापारियों की समस्याओं का समाधान कर उन्हें नगर निगम के अत्याचार से मुक्ति दिलाने का है। मैं आप लोगों से वादा करता हूं कि नगर निगम जो अभी आपका लाइसेंस बनाने के लिए रुपए 200 से लेकर हजारों रुपए तक प्रतिवर्ष शुल्क लेता है, उस शुल्क को समाप्त कर दूंगा। इंदौर के व्यापारियों को व्यापार करने के लिए लाइसेंस बनाने के लिए किसी तरह का कोई शुल्क नहीं देना होगा।

द्रोपदी मुर्मू के नामांकन पत्र में फर्स्ट समर्थक बने CM Shivraj, बोले- यह मेरा परम सौभाग्य
सीएम शिवराज सिंह ने राष्ट्रपति चुनाव की एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू के नामांकन पत्र में फर्स्ट सेकंडर (प्रथम समर्थक) के ग्रुप में हस्ताक्षर किए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह मेरा परम सौभाग्य है कि भारत की जनजातीय समाज की पहली और देश की द्वितीय महिला राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के नामांकन पत्र में फर्स्ट सेकंडर (प्रथम समर्थक) के रूप में हस्ताक्षर करने का अवसर प्राप्त हुआ।

जीवाजी यूनिवर्सिटी के कुलपति अविनाश तिवारी पर आया पैसों के लिए मैसेज, अलर्ट हुआ स्टाफ
साइबर क्राइम (cyber crime) के मामले दिनोंदिन बढ़ते जा रहे हैं। लेकिन इस बार जीवाजी विश्वविद्यालय (jiwaji university) के कुलपति और प्रो. अविनाश तिवारी (avinash tiwari) के नाम पर साइबर ठगी का एक मामला सामने आया है। साइबर ठग ने अपने व्हाट्सएप नंबर पर डीपी की जगह कुलपति अविनाश तिवारी (chancellor avinash tiwari) की फोटो लगा दी और फिर जीवाजी विश्वविद्यालय के प्रोफसर्स से रुपयों की मांग की। कुलपति ने इसके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

जिंदादिली को सलाम…13 साल के मासूम की दोनों किडनी फेल, वेंटिलेटर पर केक काटकर मनाया बर्थ-डे
मध्य प्रदेश के जबलपुर के बड़ेरिया मेट्रो अस्पताल में रांझी का रहने वाला 13 साल का बच्चा भर्ती है। वह आठवीं का छात्र है और पिछले कुछ दिनों से वेंटिलेटर पर है। डॉ शैलेन्द्र राजपूत ने बताया कि 2-3 महीने पहले बच्चे को बुखार आया फिर चेहरे और पैरों में सूजन आई। जांच की गई तो पता चला कि उसकी किड़नी खराब है। उसके दिल में भी प्रॉब्लम है। मासूम को वेंटिलेटर में रखा गया है।जिंदगी और मौत से जूझ रहे बच्चे का 22 जून को 13वां जन्मदिन था। बच्चे ने केक काटने की इच्छा जताई थी। इस पर डॉ. शैलेन्द्र राजपूत ने केक मंगवाकर बच्चे से कटवाया। इस मौके पर परिजनों के साथ अस्पताल का सारा स्टाफ भी मौजूद रहा।

veer savarkar पर टिप्पणी करके बुरे फंसे दिग्विजय सिंह, इन कांग्रेस नेताओं ने किया बयान से किनारा
एमपी में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव (urban body election 2022) के बीच राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह (digvijaya singh) चारों ओर से घिरते नजर आ रहे हैं। दरअसल दिग्विजय सिंह, वीर सावरकर (veer savarkar) पर दिए गए बयान के बाद अलग थलग पड़ते नजर आ रहे हैं। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि कांग्रेस के नेता भी दिग्विजय सिंह के बयान पर टिप्पणी करने से बच रहे हैं।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News