शादी वाले दिन दो दुल्हनों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव, ससुराल की बजाय पहुंची आईसोलेशन वार्ड

5/28/2020 5:15:51 PM

टीकमगढ़: कोरोनावायरस जैसी वैश्विक महामारी का सबसे ज्यादा असर शादी जैसे मांगलिक कार्यों पर पड़ा है। एक तो लॉकडाउन में शादियां वैसे ही शर्तों के साथ हो रही है। वहीं दूसरी ओर कोरोनावायरस ने हाथों पर मेंहदी व माथे पर सेहरा सजने से पहले ही ग्रहण लगा दिया। मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में दो सगी बहनों के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ जहां आज यानी 28 मई को शादी थी लेकिन आज ही उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आ गई। ऐसे में जिला प्रशासन ने परिजन को दोनों बहनों की शादी कैंसिल कराके आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया है। 

PunjabKesari

बताया जा रहा है कि मुस्लिम समाज की यह बहनें टीकमगढ़ जिले के लिधौरा के वार्ड 6 में रहती हैं। दोनों अपनी छोटी बहन के साथ 20 मई को दिल्ली से निवाड़ी तक बस में आईं। इसके बाद निवाड़ी से टैक्सी से लिधौरा पहुंची। जहां ज्योरा मोरा जांच केंद्र पर इनकी जांच की गई। इसके बाद तीनों को छात्रावास में क्वारेंटाइन किया गया था। 28 मई की दो बहनों की शादी थी और उसी दिन दोनों बहनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। एक बहन की रिपोर्ट निगेटिव आई। इनमें से एक बहन की शादी ग्वालियर और दूसरी की लिधौरा के पास रूपगंज गांव में थी। दोनों बहनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही शासन प्रशासन हरकत में आया और कलेक्टर हर्षिका और एसपी अनुराग सुजानिया अधिकारियों के साथ गांव पहुंचे। इसके बाद दोनों बहनों की विजिट हिस्ट्री निकाल कर टैक्सी चालक का पता लगवाकर क्वारेंटाइन कराया गया।

PunjabKesari

पॉजिटिव निकली दोनों बहनों में बड़ी बहन दिल्ली के प्राइवेट अस्पताल में नर्स तो छोटी बहन ब्यूटी पार्लर का काम करती थी। इनके साथ रहने वाली तीसरी बहन की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसके साथ ही जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 9 हो गई। पहले बल्देवगढ़ के लमेरा, अहार, मोहनगढ़ के इकबालपुरा और टीकमगढ़ शहर के रहने वाले 3 लोग पॉजिटिव पाए मिले। इसके बाद अब जतारा और पलेरा में भी कोरोना के मरीज सामने आने से हड़कंप मच गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

meena

Recommended News

Related News