हत्या के बाद लाश के आरा से किए 10 टुकड़े, बोरे में भरकर नाले में फेंके, जबलपुर में दिल दहला देने वाले हत्याकांड का खुलासा

Monday, Apr 10, 2023-08:00 PM (IST)

जबलपुर(विवेक तिवारी): जबलपुर में एक दिलदहला देने वाला मामला सामने आया है जहां संजीवनी नगर थाना क्षेत्र में 90 क्वार्टर रेलवे ट्रेक के पास एक युवक की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। लाश बोरे में 10 टुकड़ों में कटी हुई मिली। पुलिस जांच में मृतक युवक की पहचान नरसिंहपुर के गाडरवाहा के निवासी अनुपम शर्मा के रूप में हुई है। मृतक पेशे से किसान है जो 16 फरवरी से लापता था। परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसके बाद से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।

PunjabKesari

वहीं पुलिस ने संदेह के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने हैरान कर देने वाला खुलासा किया और अपना गुनाह कबूल कर लिया। मृतक के दोस्त टोनी और रामप्रकाश पुनिया ने गला घोंट कर अनुपम की हत्या की थी। इस वारदात को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी टोनी ने आत्महत्या कर ली थी जबकि दूसरा आरोपी ने हत्या का खुलासा किया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर युवक का शव भी बरामद कर लिया। जो बोरे में 10 टुकड़ों में बरामद किया।

PunjabKesari

ये है पूरा मामला

नरसिंहपुर के गाडरवाहा के धनवंतरी नगर का रहने वाला अनुपम शर्मा शेयर ट्रेडिंग का काम करता था। 16 फरवरी को अनुपम घर से एक काम के सिलसिले में बाहर निकला था, लेकिन वापस घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने उसे बहुत ढूंढा, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। आखिरकार उन्होंने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट संजीवनी नगर थाने में कराई। जहां पुलिस ने 26 फरवरी को अनुपम की गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की। जांच के दौरान शक के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान पहले  तो आरोपी गुमराह करता रहा लेकिन लगातार सख्ती बरतने पर वो टूट गया और अनुपम की हत्या की बात कबूल कर ली। उसने बताया कि उसने विवाद के बाद अनुपम को मार डाला।

PunjabKesari

शव को आरा से काटा

आरोपी ने पुलिस को बताया कि अनुपम से विवाद के बाद गुस्से में उसकी हत्या कर दी। हत्या करने के बाद उसने लाश को आरे से काटा और 10 से ज्यादा टुकड़े कर दिए। ताकि उसकी पहचान ना हो सके। इसके बाद उसने सभी टुकड़ों को बोरे में बांधकर 90 क्वार्टर के पास नाले में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर बोरे से टुकड़े बरामद कर लिए हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News