Punjab Kesari MP ads

आप ज्यादा उड़ रहे हो...शर्म करो, कलेक्टर साहब ने सबके सामने तहसीलदार की लगा दी क्लास, वीडियो वायरल

Monday, Sep 28, 2026-01:45 PM (IST)

रीवा (गोविंद सिंह) : रीवा कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें वे तहसीलदार को फटकार लगाते हुए दिख रहे हैं। वीडियो ग्राम पपोता का है। यहां मुख्यमंत्री जन विश्वास पर निकले कलेक्टर साहब को एक पीड़ित महिला ने रोते हुए बताया कि उनका पीएम आवास मिला है। लेकिन उसमें तहसीलदार ने स्टे लगा दिया अब चक्कर काट रहे हैं। यह सुनते ही कलेक्टर साहब गुस्सा गए और तहसीलदार को जमकर फटकार लगाई। कहा आप ज्यादा उड़ रहे हो...शर्म करो आप के नाम से लोग रो रहे हैं।

वीडियो...

दरअसल, बीते दिनों मुख्यमंत्री जन्म विश्वास अभियान को लेकर कलेक्टर गुढ़ तहसील के ग्राम पतोता पहुंचे थे। तभी वहां मौजूद ग्रामीणों ने रोते हुए अपनी-अपनी समस्याएं बताई कुछ लोगों ने कहा कि हमारे घरों में पानी भरा हुआ है कई बार शिकायत के बाद भी उनकी समस्याएं नहीं सुनी गई। इसके बाद एक महिला ने रोते हुए बताया कि उसको पीएम आवास तो मिला है लेकिन तहसीलदार साहब ने उसे पर स्टे लगा दिया है और उसने तहसीलदार को कई बार लिखित में आवेदन दिया और वह लगातार तहसील के चक्कर काट रही है।

PunjabKesari

बस इसके बाद कलक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी काफी नाराज हुए और तुरंत तहसील दार को फ़ोन लगवाया और कहा कि आप ज्यादा उड़ रहे हो और यहां लोग मेरे सामने आपके नाम पर रो रहे हैं, शर्म करो। जिसके बाद से यह वीडियो अब सोशल मीडिया मे भी काफी वायरल हो रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News