Punjab Kesari MP ads

लद्दाख में LAC पर हिंसक झड़प में MP का जवान शहीद, CM-पूर्व सीएम ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Wednesday, Jun 17, 2020-01:13 PM (IST)

भोपाल(इजहार हसन खान): भारत और चीन के बीच पिछले कुछ समय से लद्दाख में सीमा विवाद चल रहा है। सोमवार को खूनी हिंसक झड़प का रूप ले लिया। चीनी सैनिकों ने कंटीले तार लगे लोहे के भाले से भारतीय जवानों पर हमला किया। इस हमले में 20 जवान शहीद हो गए और 40 से ज्यादा जवानों के घायल होने की खबर है। इस हिसंक झड़प में मध्य प्रदेश के रीवा जिले का एक जवान भी शहीद हुआ है। मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी वीर सपूतों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी है।

सीएम शिवराज सिंह ने ट्विटर पर लिखा-'तूने सींचा है अपने लहू से वतन की मिट्टी को वीरों की इस मिट्टी पर हम अभिमान करते हैं। ऐ मेरे वतन के शेर तेरे जाने से चीत्कार रहा दिल तेरे लहू के हर कतरे, तेरी शहादत को सलाम करते हैं। भारत-चीन की झड़प में शहीद हुए रीवा के वीर सपूत दीपक सिंह के चरणों में विनम्र श्रद्धांजलि। 

मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ ने जवान की शहादत पर ट्विटर पर लिखा, प्रदेश के रीवा के ग्राम फरैदा के वीर सपूत दीपक सिंह रणबांकुरे ने सरहद पर चीनी सैनिकों से लोहा लेते हुए मातृभूमि की रक्षा के लिए अपनी शहादत दी है। ऐसे वीर सपूत की शहादत को नमन। परिवार के प्रति संवेदनाएं। दुःख की इस घड़ी में हम सभी शहीद वीर सपूत के परिवार के साथ है।

 

वहीं एक अन्य ट्वीट में लिखा ‘लद्दाख में चीनी सेना के साथ संघर्ष में देश की सीमाओं की रक्षा में, हमारे वीर जवानो की शहादत की खबर बेहद दुखदायी है। मै हमारे सभी शहीद वीर सपूतों को नमन करता हूं और ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि उनके परिजनो को यह दुःख सहने की शक्ति दे। पूरा देश उन शहीदों के परिवार के साथ खड़ा है’।

भारत चीन झड़प में प्रदेश के रीवा जिले के फरेदा गांव का रहने वाले जवान दीपक सिंह ने मातृभूमि के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। शहीद दीपक सिंह को कोटिकोटि नमन करता हूं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे। उनके परिजनों को ईश्वर दुख सहन करने की शक्ति प्रदान। उनके साथ पूरा देश खड़ा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

meena

Related News