बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर का निधन, MP के इस शहर से था गहरा नाता

4/30/2020 1:26:55 PM

भोपाल: बॉलीवुड अभिनेता इरफान के निधन के अभी 24 घंटे भी नहीं बीते थे कि, एक दूसरी दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर का निधन हो गया। ऋषि कपूर के निधन के बाद फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। उन्हें कुछ दिनों पहले तबीयत खराब होने की वजह से मुंबई अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं उनके निधन की खबर सुनकर तमाम बड़े अभिनेताओं और राजनेताओं ने शोक प्रकट किया। वहीं मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने भी शोक व्यक्त करते हुए ऋषि कपूर से मध्यप्रदेश के रिस्ते के बारे में भी जानकारी दी। 
 


मध्यप्रदेश के रीवा में है ऋषि कपूर के नाना का घर...
पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने ट्वीट करते हुए कहा कि भारतीय सिनेमा जगत के चमकते सितारे ऋषि कपूर अब हमारे बीच नहीं रहे हैं‌। मध्यप्रदेश से उनका गहरा नाता रहा है, रीवा में ऋषि कपूर जी के नाना का घर होने के कारण उनका मध्यप्रदेश प्रेम कभी छुपा नहीं था।

 

 


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी दी श्रद्धांजलि...  
वहीं मुख्यमंत्री शिवराज ने भी ट्वीट करते हुए लिखा है कि बिछड़े वो कुछ इस अदा से कि रुत ही बदल गई। एक शख़्स ही सारे दिलों को वीरान कर गया। फिल्मों का समृद्ध संसार जिनके बिना स्वयं को सदैव अधूरा महसूस करेगा, उनके असमय जाने से दिल भारी है। #RishiKapoor जी के निधन से उत्पन्न मनोरंजन जगत के शून्य को कभी भरा न जा सकेगा। विनम्र श्रद्धांजलि!

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vikas kumar

Recommended News

Related News