IPC बैक में सामने आया 51 लाख का घोटाला

6/24/2018 1:35:25 PM

इंदौर: इंदौर प्रीमियर को-ऑपरेटिव (IPC) बैंक में लगभग 51 लाख का घोटाला सामने आया है। बैंक की हातोद शाखा से यह राशि गायब है। जानकारी के अनुसार कैशियर नारायण मकवाना, शाखा प्रबंधक लाखनसिंह और अकाउंटेंट पप्पूसिंह सोनगरा को निलंबित कर दिया गया है। इनके खिलाफ आर्थिक अनियमितता का केस भी दर्ज कराया जाएगा। बैंक मुख्यालय को लंबे समय से यह जानकारी मिल रही थी कि हातोद शाखा में कुछ गड़बड़ी चल रही है। लेकिन किसी ने भी इस ओर कभी ध्यान नहीं दिया। इस घोटाले को अंजाम देने में बैंक प्रबंधन द्वारा कैशियर को सबसे ज्यादा जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। आला अधिकारियों का कहना है कि बैंक की नकदी का रखरखाव और लेनदेन 'डबल की' में संचालित होता है, लेकिन मैनेजर ने भी इसमें लापरवाही की और कैशियर पर विश्वास करते गए।

सालाना ऑडिट में भी नहीं लगी गड़बड़ी पता 
हैरानी की बात है यह है कि मार्च, 2018 में वित्त वर्ष की समाप्ति पर कराए गए सालाना ऑडिट में यह गड़बड़ी पकड़ी नहीं गई। बैंक मुख्यालय द्वारा भी साल के अंत में लेनदेन और राशि का मिलान किया जाता है लेकिन तब भी गड़बड़ी को नजरअंदाज कर दिया गया।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

suman

Recommended News

Related News