Love Marriage करने कलेक्ट्रेट पहुंचा प्रेमी जोड़ा, परिजन आए और लड़की को जबरदस्ती ले गए(Video)

7/24/2021 7:43:40 PM

रीवा: घरवालों की मर्जी के खिलाफ जाकर एक प्रेमी जोड़े ने चुपके से कलेक्ट्रेट में जाकर विवाह करवाना चाहा लेकिन उनके अरमानों पर पानी फिर गया जब लड़की के परिजनों को इसकी भनक लग गई। वे पूरे दम खम से कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे झुमा झटकी कर लड़की को लेकर वहां से नौ दो ग्यारह हो गए। बेचारा लड़के ने अपनी प्रेमिका को पाने की पूरी कोशिश की। उसका पीछा भी का लेकिन सब बेकार परिजन लड़की को लेकर रफू चक्कर हो गए। कार्यालय में झूमा झटकी करते हुए अब वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है जिसमें साफ तौर पर समझ आ रहा है कि परिजनों के द्वारा लड़की को जबरदस्ती ले जाया गया।

जानकारी के मुताबिक, सतना जिले के नागौद के निवासी लड़का रीवा जिले के सिमरिया क्षेत्र की रहने वाली लड़की से प्रेम करता था लेकिन उनका रिश्ता उनके घरवालों को पसंद नहीं था जिसके एक दूसरे से जुदा होने के डर से दोनों ने कलेक्ट्रेट जाकर शादी करने की सोची।



वे परिजनों के खिलाफ जाकर मैरिज रजिस्टर्ड करवाने कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे। लेकिन इस बात की भनक लड़की के परिजनों को हो गई और वे भी कलेक्ट्रेट कार्यालय उनके पीछे पहुंच गए जहां पर काफी गहमागहमी के बीच वह लड़की को ले जाने में सफल हुए।

meena

This news is Content Writer meena