धर्मांतरण और लव जिहाद को लेकर अपनी ही पार्टी पर बरसीं साध्वी प्रज्ञा! बोलीं- पुलिस कुछ नहीं कर रही

7/11/2021 1:47:16 PM

भोपाल (इजहार हसन खान): भोपाल से बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने बड़ा बयान दिया है, उन्होंने लिव इन रेलेशनशिप को पाश्चात्य संस्कृति का प्रतीक बताया है। उनका कहना है कि ये गलत सभ्यता है जिसे लगातार परोसा जा रहा है। साथ ही सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने अपनी ही पार्टी को कटघरे में खड़े करते हुए प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।
 


प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर अपनी ही पार्टी पर सवाल खड़े करते हुए सांसद साध्वी प्रज्ञा ने कहा है कि प्रदेश की राजधानी भोपाल लव जिहाद का गढ़ बनती जा रही है। लव जिहाद, हिन्दू धर्मांतरण और तीन तलाक के मामलों पर अंकुश लगाने में पुलिस पूरी तरह से नाकाम रही है। मैं यह बात पूरी सत्यता के साथ कह रही हूं क्योंकि मेरे पास भी बहुत से ऐसे मामले आए हैं। साथ ही धर्मांतरण और तीन तलाक के मामलों में भी तेजी आई है। इन मामलों में कार्रवाई न होने के चलते ऐसे लोगों में कानून का डर खत्म हो गया है। और अरोपियों का मनोबल बढ़ रहा है।  

PunjabKesari, Love Jihad, Conversion, Police, Law and Order, Bhopal, BJP, Sadhvi Pragya

वहीं जनसंख्या नियंत्रण बिल को लेकर साध्वी प्रज्ञा ने कहा है कि जनसंख्या को नियंत्रण करने के लिए कानून बेहद जरूरी है। जल्द ही इस पर कानून लाना चाहिए। साथ ही साध्वी प्रज्ञा ने घुसपैठियों को लेकर कहा है कि बांग्लादेशी, रोहिंग्या और अन्य वर्ग के घुसपैठियों से देश प्रभावित हो रहा है। भोपाल में भी इस घुसपैठियों से सावधान रहने की जरूरत है। बिगड़ते हालातों को सुधार के लिए जनसंख्या नियंत्रण की संहिता जरूरी है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vikas Tiwari

Recommended News

Related News