फिर बिगड़े साध्वी प्रज्ञा के बोल: ममता को बताया ताड़का,बोलीं- बंगाल में मुमताज का लोकतंत्र

5/6/2021 3:41:27 PM

भोपाल (इजहार हसन खान): भोपाल से सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने बुधवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को ताड़का कहा है। आपको बता दें कि ममता बनर्जी ने तीसरी बार पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। जिसके बाद बंगाल में हिंसा जैसी घटनाएं होने लगी। जिसको लेकर साध्वी प्रज्ञा ने ट्वीट करते हुए कहा है कि ‘मुमताज लोकतंत्र। हिंदुओं, भाजपा के बंगाल के कार्यकर्ताओं की निर्मम हत्या, बलात्कार। हे कलंकिनी... बस्स्स।’ उन्होंने आगे लिखा कि ‘शठे शाठ्यम समाचरेत, टिट फॉर टैट करना ही होगा। राष्ट्रपति शासन और एनआरसी बस यही उपाय हैं।’ 

प्रज्ञा ने कहा कि ‘संतों और वीरों की भूमि पर ताड़का का शासन हो गया। अब तो राम बनना ही होगा। जय श्री राम।’ वहीं एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा है कि ‘असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव में भाजपा की विजय यह संदेश देती है कि जनता ईमानदार है। उसने पीएम नरेंद्र मोदी नीत सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों का धन्यवाद देकर आगे और विकास के लिए भाजपा को चुना। जयतु-जयतु भाजपा।’
 

— Sadhvi Pragya singh thakur (@SadhviPragya_MP) May 3, 2021

बता दें कि बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बुधवार को दावा किया था कि बंगाल में चुनाव के बाद कम से कम 14 भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या की गई है। जबकि एक लाख के करीब लोग अपने घर छोड़ने को मजबूर हुए हैं। वहीं सीएम ममता बनर्जी का कहना है कि जहां पर भी हिंसा हुई है वहां बीजेपी के विधायक हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vikas Tiwari

Recommended News

Related News