लव जिहाद पर बोली साध्वी प्रज्ञा- यह मुसलमानों का कुकृत्य, ऐसे विधर्मियों को सजा मिले

10/30/2020 4:17:32 PM

भोपाल(इजहार हसन खान): हरियाणा के फरीदाबाद में लव जिहाद के कारण हुई निकिता तोमर की हत्या का मामले को लेकर भोपाल से सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने एक बड़ा बयान दिया है। साध्वी प्रत्रा ठाकुर ने लव जिहाद के लिए मुस्लिम वर्ग को जिम्मेवार ठहराया है और कहा है कि मुस्लिम लोग लव जिहाद करते हैं। साध्वी प्रज्ञा ने यह बयान भोपाल में मीडिया के सवालों के जबाव दे दिया है। वहीं हाथरस कांड और दुष्कर्म के मामलों को लेकर भी ऐसे कुकृत्य करने वालों को विधर्मी बताया है।



हरियाणा में लव जिहाद पर प्रतिक्रिया देते हुए एक घटना का जिक्र किया और कहा कि ऐसे कृत्य करने वाले किसी भी रूप में विधर्मी होते है। इनको घरों में घुसने नहीं देना चाहिए। जो धर्म में विश्वास नहीं रखता वह विधर्मी होता है। हिंदू है तो हिंदू है यह हिंदुस्तान है। उस आरोपी को सजा मिलनी चाहिए। मुस्लिम लोग लव जिहाद करते है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि मैं हिंदू हूं और अगर मुस्लामान को बात रखने का हक है तो हिंदुओं को भी अपनी बात रखने का पूरा हक है। अगर हम अपनी बात नहीं रख सकते तो हम किस बात के स्वतंत्र हैं?


दुष्कर्म की घटनाओं की निंदा की...
वहीं यूपी में हुए हाथरस कांड पर कहा कि बलात्कार की घटनाएं एक मानसिकता का हिस्सा है। हाथरस में लडकी को किस ने मारा वो जांच का विषय है। बलात्कार जो होते हैं उसका किसी तरह से समर्थन नहीं होना चाहिए और आरोपी को मृत्युदंड मिलना चाहिए। कोई भाभी या कोई मामी वैसे ही नहीं बन जाती इसमें जरुर नकस्लियों का हाथ होता है। आपको बता दें कि हरियाणा के बल्लभगढ़ की कॉलेज छात्रा न‍िक‍िता तोमर की द‍िनदहाड़े हत्या कर दी गई। आरोपी तौसिफ खान हिंदू लड़की निकिता से प्यार करता था और उसपर शादी का दबाव बना रहा था लेकिन लड़की ने साफ मना कर दिया । इसके बाद तौसिफ ने उसे सरेआम गोली मार दी।
 

meena

This news is meena