ट्वीट को लेकर ट्रोल हुई साध्वी प्रज्ञा सिंह, यूजर्स ने लिखा- हिंदी लिखना सीख जाओ

6/25/2019 3:32:43 PM

भोपाल (इजहार हसन खान): भोपाल से सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। इस बार साध्वी प्रज्ञा अपने एक ट्वीट को लेकर सोशल मीडिया में ट्रोल होने लगी हैं। साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने अपने ट्विटर पर एक पोस्ट की है, जिसमें उन्होंने हिंदी के कई शब्द गलत लिखे हैं। यही वजह है कि साध्वी सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गई है। उन्होंने ट्वीट में लिखा - माननीय राज्यसभा सदस्य औऱ राजिस्थान बी जे पी प्रदेश अध्य्क्ष श्री मदन लाल जी सैनी को हार्दिक श्रद्धांजलि ॐ शांति: शान्ति: शांति:।

माननीय राज्यसभा सदस्य औऱ राजिस्थान बी जे पी प्रदेश अध्य्क्ष श्री मदन लाल जी सैनी को हार्दिक श्रद्धांजलि ॐ शांति: शान्ति: शांति:।

— Sadhvi Pragya Official (@SadhviPragya_MP) June 25, 2019

साध्वी के ट्वीट के बाद वो सोशल मीडिया में ट्रोल हो गई हैं। एक यूजर्स ने लिखा- हिंदी लिखना सीख जाओ। तो एक यूजर ने कहा- वर्तमान सांसद जी के द्वारा श्रद्धांजलि देने का नया तरीका। तो एक यूजर्स ने सलाह देते हुए कहा- आप देश की सांसद हैं थोड़ा सा तो हिंदी का ज्ञान रखिए।

PunjabKesari

गौरतलब है कि, भारतीय जनता पार्टी के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल सैनी का सोमवार को निधन हो गया था। उन्होंने दिल्ली स्थित एम्स में अंतिम सांस ली। वे राज्यसभा सदस्य भी थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

meena

Recommended News

Related News