साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने घर पर लगवाई कोरोना वैक्सीन, कांग्रेस बोली- यह विशेष छूट क्यों?

7/15/2021 7:13:42 PM

भोपाल: अकसर व्हील चेयर पर बैठी दिखने वाली भोपाल से भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर पिछले दिनों बॉस्केटबॉल खेलती नजर आई थी इस वजह से कांग्रेस के कई नेताओं ने उनपर कई तरह की प्रतिक्रियाएं भी दी थी। अब एक बार फिर से भाजपा सांसद कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल, प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने अस्पताल की बजाय घर पर वैक्सीन लगवाई। इसे लेकर अब कांग्रेस ने सवाल खड़े किए हैं।



जानकारी के मुताबिक, साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने बुधवार को कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक लगवाई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सांसद के सरकारी आवास पर पहुंचकर उनको वैक्सीन लगाई। घर पर वैक्सीन लगवाने पर कांग्रेस ने सवाल खड़े किए हैं।

कांग्रेस ने कसा तंज
कांग्रेस प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने ट्वीट के जरिए सवाल उठाए हैं कि कुछ दिन पहले ही बास्केटबॉल खेल रहीं व ढोल की थाप पर डांस कर रहीं हमारी भोपाल की सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने आज घर टीम बुलाकर वैक्सीन का डोज़ लगवाया? पीएम मोदी से लेकर सीएम शिवराज व तमाम बीजेपी नेता अस्पताल में जाकर वैक्सीन लगवाकर आए लेकिन हमारी सांसद को यह छूट क्यों व किस आधार पर?'

meena

This news is Content Writer meena