साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने खेला बॉस्केटबॉल, कांग्रेस बोली- अभी तक व्हील चेयर पर ही देखा था

7/2/2021 10:30:40 AM

भोपाल(इजहार खान): भोपाल से भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने शक्ति नगर बास्केटबॉल ग्राउंड में बॉस्केटबॉल खेलती नजर आई। इस दौरान उन्होंने कई बेहतरीन बास्केट शॉट लगाए। दरअसल, गुरुवार को साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर शक्ति नगर के बास्केटबॉल ग्राउंड पर पौधरोपण कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची थी। यहां ग्राउंड में वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए बास्केटबॉल खेलने लगी।

PunjabKesari

कांग्रेस ने साधा निशाना
साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर का यह वीडियो वायरल होते ही कांग्रेस ने उन्हें घेरना शुरू कर दिया और कई तरह की प्रतिक्रिया दी। कांग्रेस नेता नरेंद्र सलूजा ने ट्वीट के जरिए उन पर निशाना साधा और लिखा कि भोपाल की भाजपा सांसद साध्वी ठाकुर को अभी तक व्हील चेयर पर ही देखा था लेकिन आज उन्हें भोपाल में स्टेडीयम में बास्केट बॉल पर हाथ आज़माते देखा तो बड़ी ख़ुशी हुई… अभी तक यही पता था कि किसी चोट के कारण वो ठीक से खड़ी और चल फिर भी नहीं सकती है…? ईश्वर उन्हें हमेशा स्वस्थ रखे..

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News