तो शराब बंदी पर उमा भारती का दावा झूठा है! प्रज्ञा ठाकुर का ये बयान तो यही साबित करता है..

1/20/2022 8:14:59 PM

मध्यप्रदेश डेस्क (विकास तिवारी): भोपाल की BJP सांसद साध्वी प्रज्ञा अक्सर अपने विवादित बयानों के कारण चर्चा में रहती हैं। लेकिन इस बार उन्होंने विवादित नहीं बल्कि अद्भुत ज्ञान दिया है। उनका कहना है कि शराब एक औषधि है। लेकिन साघ्वी प्रज्ञा ये बयान देने से पहले भूल गईं, कि उनका ये बयान प्रदेश के लाखों युवाओं को नशे की ओर धकेल सकता है। हर मां बाप अपने बच्चों को यही सिखाते हैं कि शराब नशा है, इससे दूर रहो। लेकिन सांसद प्रज्ञा ठाकुर इसे औषधि बता रही हैं। उन्होंने कहा है कि शराब औषधि का काम करती है ,असीमित मात्रा में लेने से वो नुक़सान का काम करती है। तो वहीं कांग्रेस नेता नरेंद्र सलूजा ने साध्वी प्रज्ञा पर निशाना साधते हुए कहा है, कि सांसद जी के मुताबिक़ सीमित मात्रा में वो नुक़सान देह नही है , सबको समझना चाहिये। सांसद जी शराब का नही उसकी मात्रा का विरोध कर रही है।
 

उमा भारती ने कहा थे... MP में होनी चाहिए शराबबंदी..
सांसद के बयान के बाद अब कुछ लोग सोच रहे होंगे कि साध्वी प्रज्ञा सही ही तो कह रही हैं। लिमिट में शराब पीने से फायदा होता है। लेकिन ऐसे बुद्धिजीवी लोग ये भूल रहे हैं। कि लिमिट में लेते-लेते लोग अक्सर ओवर द लिमिट पीने लगते हैं, और फिर क्या होता है आप भी जानते हैं। साध्वी प्रज्ञा का बयान इसलिए भी बड़ा है क्योंकि आज से कुछ महीनों पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने कहा था कि शराब जहर है। इसे बंद करना चाहिए। अब उमा भारती सही कह रहीं थीं या प्रज्ञा ठाकुर.. ये तो वो ही जानें। कांग्रेस इस मुद्दे पर खुलकर कूद पड़ी है।



जीतू पटवारी बोले- उमा जी अपना अभियान आगे बढ़ाओ, हम आपके साथ हैं...
BJP सरकार ने शराब के दाम कम क्या किए गए। प्रदेश में सियासी तूफान मच गया। भाजपा इसे सही बताती रही तो कांग्रेस ने इसे बेहद ही खराब फैसला बता दिया। कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह और जीतू पटवारी ने तो सरकार के इस फैसले पर ही सवाल खड़े कर दिए। दिग्विजय सिंह ने सीहोर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश में सब कुछ महंगा होता जा रहा है। लेकिन बीजेपी सरकार ने शराब सस्ती कर दी। तो वहीं जीतू पटवारी ने तो पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती को ही चैलेंज करते हुए कह दिया, की उमा जी आप तो शराब के खिलाफ अभियान छेड़ने वालीं थीं, अब वो समय आ चुका है।  हम आपके साथ हैं। रथ की व्यवस्था मैं करता हूं, आप शराबबंदी यात्रा निकालो।  



कांग्रेस शराबबंदी की वकालत कर रही है। लेकिन एक बात गौर करने वाली है कि पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती जो पहले शराब बंदी को लेकर अभियान चलाने की बात करती थीं। खुल कर ये बात कहने से नहीं चूकती थीं, की शराब जहर है। उन्हीं उमा भारती का शराब को लेकर अब तक कोई भी बयान सामने नहीं आया है। अब शराब सेहत के लिए अच्छी है या खराब है। ये तो साध्वी प्रज्ञा ही जानें। लेकिन हम आपसे अपील करते हैं कि शराब नशा है, और नशे से दूर रहें।

हिमालय की चोटियों और बर्फीले पहाड़ों के बीच स्थित है भारत का बेहद ही रहस्मयी गांव !…

 

Vikas Tiwari

This news is Content Writer Vikas Tiwari