व्हील चेयर पर दिखने वाली साध्वी प्रज्ञा ने खेला क्रिकेट, कांग्रेस बोलीं- इस चमत्कार पर शोध किया जाए

12/25/2021 3:13:07 PM

भोपाल(इजहार हसन खान): अक्सर व्हील चेयर पर नजर आने वाली भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर गरबा, बास्केटबॉल खेलने के बाद अब क्रिकेट  खेलती नज़र आ रही है। भोपाल में क्रिकेट प्रतियोगिता के उद्घाटन मौके पर साध्वी ने बल्ले पर हाथ आजमाया। साध्वी प्रज्ञा ठाकुर का क्रिकेट मैच के इस वीडियो को लेकर कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं और इसे दुनिया का आठवां अजूबा बताया है।

दरअसल, भोपाल में क्रिकेट प्रतियोगिता के उद्घाटन कार्यक्रम में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंची थी। इस दौरान वह भी जोश में आ गई और बल्ला हाथ में लेकर क्रिकेट खेलने लगी। इससे पहले भी साध्वी प्रज्ञा का बास्केटबॉल और गरबा खेलते का वीडियो वायरल हुआ था। इसे लेकर भी कांग्रेस ने घुटनों के दर्द को लेकर तंज कसा था।

कांग्रेस का तंज
वीडियो शेयर करते हुए कांग्रेस नेता नरेंद्र सलूजा ने तंज कसा है कि व्हील चेयर पर ज़्यादातर समय नज़र आने वाली, बीमारी के कारण न्यायालय से राहत पाने वाली साध्वी जब क्रिकेट खेलते, फ़ुट्बॉल खेलते , समारोह में नृत्य करते दिखती है तो ख़ुशी होती है और ऐसा लगता है कि यह कोई आठवां अजूबा है , इस चमत्कार पर तो विश्व के डॉक्टरो को शोध करना चाहिये।

meena

This news is Content Writer meena