Punjab Kesari MP ads

‘मुसलमानों के खुदा बहरे हैं क्या? जो इतनी जोर से चिल्लाना पड़ता है’ साध्वी ऋतंभरा के बिगड़े बोल

Friday, Apr 29, 2022-07:28 PM (IST)

मंदसौर(प्रीत शर्मा): मंदसौर दौरे पर आई साध्वी ऋतंभरा ने मस्जिदों से लाउड स्पीकर हटाने को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि मुसलमानों के खुदा बेहरे है, इसलिए उन्हें जोर जोर से चिल्लाना पड़ता है। साध्वी ऋतंभरा ने यह बयान मंदसौर में अष्टमुखी भगवान पशुपतिनाथ के दर्शन करने के बाद मीडिया द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में दिया हैं।

PunjabKesari

क्या बोली साध्वी...
शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय संत साध्वी ऋतंभरा ने मंदसौर पहुंचकर भगवान पशुपतिनाथ के दर्शन किए। यहां उन्होंने मस्जिदों से लाउड स्पीकर हटाने पर कहा कि प्रकृति का सहधर्मी बनना चाहिए। प्रकृति पर बहुत सारे प्रदूषण है। जिसमें ध्वनि भी एक प्रदूषण है। उन्होंने कहा कि सुबह सुबह जो नहीं सुनना चाहते है। उन्हे भी बहुत कुछ सुना पड़ता है। ऐसे में पूरे समाज की शांति के लिए जो हुई संवैधानिक कदम उठाए जाए उनका स्वागत किया जाना चाहिए।

PunjabKesari

मस्जिदों पर लाउड स्पीकर हटाने को लेकर दिया विवादित बयान
साध्वी ऋतंभरा ने मस्जिदों से लाउड स्पीकर हटाने के सवाल पर आगे कहा कि, आपकी पूजा, भक्ति, पाठ व्यक्तिगत होता है। उन्होंने कहा कि हमने सुना था कि मुसलमानों के खुदा बेहरे है। इसलिए इतनी जोर जोर से चिल्लाकर उन्हें बताना पड़ता है। लेकिन हम तो ये मानते है कि भगवान तो चींटी के घूंघरू की आवाज भी सुनते हैं। उन्होंने आगे कहा कि प्रार्थनाओं के लिए शब्द नहीं चाहिए होते है। वो तो आंतरिक भाव को सुनते है। साध्वी ऋतंभरा शुक्रवार को एक दिवसीय मंदसौर दौरे पर थी। जहां उन्होंने यह बयान दिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News