‘100 साल पहले जन्में साईं भगवान नहीं’ ये कहकर मंदिरों से हटाई साईं प्रतिमाएं...साईं भक्त बोले- हिंदू देवताओं का भी नंबर आएगा

6/3/2022 12:17:34 PM

छिंदवाड़ा(साहुल सिंह): छिंदवाड़ा में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद द्वारा मंदिरों में साईं पूजा पर नाराजगी जाहिर करने के बाद कई मंदिरों से मूर्तियां हटा दी गई है। साईं भक्त इसका जमकर विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि हिंदू देवताओं का भी नंबर आएगा। वहीं साईं बाबा की प्रतिमा हटाने को लेकर स्वामी विवेकानंद स्मारक समिति सामने आ गई है। मंदिर समिति ने मंदिर से साई की प्रतिमा सहित छाया चित्र हटा दिए है।

PunjabKesari

यह पूरा मामला कुछ दिनों पहले छिंदवाड़ा पहुंचे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद द्वारा कृष्ण और माता के मंदिर में साईं की प्रतिमा के विरोध के बाद सामने आया। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने शहर के बड़ी माता मंदिर एवं राम मंदिर में दर्शन के दौरान साईं प्रतिमा को देखकर नाराजगी दिखाई थी जिसके बाद दोनों मंदिरों से साईं प्रतिमा हटा दी गई थी।

PunjabKesari

अब इस मामले ने तूल पकड़ लिया है। साईं और अविमुक्तेश्वानंद के अनुयायी आमने सामने आ गए हैं। विवेकानंद समिति स्वामी अविमुकेश्वरानंद के इस अभियान आगे बढ़ाने में जुटी है। स्मारक समिति द्वारा लोगों के घरों से साईं की प्रतिमा को हटवाकर उसे एकत्र कर साईं मंदिर समिति जो कि शहर के विवेकानंद कॉलोनी में है को सौंपेगी। वहीं साईं भक्तों का कहना है कि हिंदू देवताओं का भी नंबर आएगा।

PunjabKesari

स्वामी विवेकानंद स्मारक समिति द्वारा साईं प्रतिमाओं को विवेकानंद कॉलोनी स्थित साईं मंदिर में स्थापित किया गया है। वहीं समिति के सदस्यों ने बताया कि 100 वर्षों पूर्व जन्मे साईं को भगवान मानना गलत है। हमारे धर्मगुरु अवीमुक्तेश्वरआनंद द्वारा जो साईं प्रतिमाओं का विरोध किया गया था जिस वजह से वे नाराज हो गए थे। उसी उद्देश्य को निभाते हुए आज समिति के सदस्यों द्वारा साईं प्रतिमाओं को विवेकानंद कॉलोनी स्थित साईं मंदिर में स्थापित किया गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News